इजरायल चुनावः नेतन्याहू जीत की ओर, ट्रंप ने लिया क्रेडिट, कहा- मेरे समर्थन से मिली बढ़त

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Netanyahu Israel Election: मेरे समर्थन से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायल के 26वें नेसेट (संसद) चुनाव में पासा पलटने में मदद मिली, जिससे मौजूदा प्रधानमंत्री का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा. यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने किया है.

शुरुआती नतीजों में नेतन्याहू का गुट आगे तो है, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से पीछे रह गया है. सुबह 7:58 बजे तक 57.3% मतपेटियों की गिनती के बाद केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी शुरुआती नतीजों में नेतन्याहू समर्थक गुट को 55 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि नेतन्याहू विरोधी गुट को 49 सीटें मिल रही हैं.

ट्रंप ने नेतन्याहू की बढ़त का लिया क्रेडिट 

अरब पार्टियों के 16 सीटें जीतने का अनुमान है. वहीं, ‘रिजर्विस्ट्स’ (2.6% वोट), ‘पीपल ऑफ इजरायल’ (1.7% वोट) और ‘चारेदी पब्लिक’ (0.2% वोट) जैसी पार्टियां 3.25% की उस न्यूनतम सीमा (इलेक्टोरल थ्रेशोल्ड) को पार नहीं कर पाईं, जो नेसेट में प्रवेश के लिए जरूरी है.

सैनिकों सहित अन्य लोगों के वे वोट जो दोहरे लिफाफों (डबल एनवेलप) में डाले गए थे, उनकी गिनती बाद में की जाती है. बुधवार को ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर इरविंग सी. श्वार्ट्ज की एक टिप्पणी शेयर की, जिसमें कहा गया था, ‘जब राष्ट्रपति ट्रंप ने बीबी नेतन्याहू का समर्थन किया, तो पूरा पासा ही पलट गया. अब एक महान प्रधानमंत्री की करारी हार के बजाय, ऐसा लग रहा है कि नेतन्याहू ने पीछे रहने के बावजूद जोरदार वापसी की है यह एक तरह का गतिरोध है, या यूं कहें कि नेतन्याहू की जीत ही है.’

इसमें आगे कहा गया, ‘यह सब राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन के बाद हुआ जो केवल मध्य पूर्व, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका की भलाई चाहते हैं!’ इसके अलावा, ‘द जेरूसलम पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सस में एक रैली में शामिल होने के बाद ‘एयर फोर्स वन’ के पास पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इजरायली नेता ने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है.

ट्रंप ने कहा, ‘मैंने सुना है कि पोल के आंकड़े गलत थे. एग्जिट पोल, मैंने सुना है कि नेतन्याहू ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. मुकाबला काफी करीबी था, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा किया. जब समर्थन की बात सामने आई तो इससे उन्हें काफी मदद मिली.’

उन्होंने आगे कहा, ‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन मुझे इजरायल से खबर मिल रही है कि वहां के प्रमुख लोग कह रहे हैं, ‘वाह! उन्होंने लोगों की उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है.’ ऐसा लग रहा है कि या तो मुकाबला बराबरी पर छूटेगा या फिर उनकी जीत होगी.’

अमेरिकी राष्ट्रपति के समर्थन की इजरायली PM ने की तारीफ

ये टिप्पणियां तब आईं, जब नेतन्याहू ने चुनाव से पहले सार्वजनिक रूप से ट्रंप के समर्थन का जिक्र किया. रविवार देर रात टीवी पर एक संबोधन में इजरायली प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति के समर्थन की तारीफ की.

नेतन्याहू ने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ऐसी दोस्ती दिखाई है, जो पहले कभी किसी इजरायली प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच नहीं देखी गई. मुझे नहीं लगता कि भविष्य में हमें फिर कभी इतना अच्छा दोस्त राष्ट्रपति मिलेगा.’ उन्होंने कहा, ‘उनके पास अभी दो साल और हैं, और उन्होंने आप सभी से मेरे पक्ष में वोट करने की अपील की है.’

रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने इजरायली नागरिकों से नेतन्याहू का समर्थन करने की अपील करते हुए लिखा था- ‘प्रधानमंत्री पद के लिए बीबी नेतन्याहू को वोट दें, हमें उस काम को पूरा करना है जिसे हमने शुरू किया था!’ नेतन्याहू ने यह भी संकेत दिया कि दोनों देश ईरान के खिलाफ और कदम उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि ट्रंप ऐसे कदम उठाने को तैयार हैं, जो आखिरकार ईरान से जुड़े खतरे को पूरी तरह खत्म कर देंगे.

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने इजरायल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ और इजरायली रक्षा बलों (IDF) को ईरान में सत्ता परिवर्तन (रेजीम चेंज) की दिशा में काम करने का निर्देश दिया है. इस बीच, एग्जिट पोल के मुताबिक, नेतन्याहू के गुट और आइसेनकोट के गुट को लगभग 51-51 सीटें मिली हैं, जबकि अरब पार्टियों को करीब 18 सीटें मिली हैं.

नेतन्याहू ने दक्षिणपंथी सरकार बनाने का आह्वान किया और दावा किया कि यहूदी मतदाताओं और यहूदी राष्ट्र का समर्थन करने वालों के बीच उनके गुट को “काफी बड़ा और निर्णायक बहुमत” हासिल है.

Latest News

‘भारत अब कमजोर नहीं, उकसाने पर देता है कड़ा जवाब’, फिलीपींस से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक

Rajnath Singh: फिलीपींस के सेबू में 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस यानी ADMM-Plus के दौरान बुधवार को भारतीय...

More Articles Like This