Increase In DA: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट, DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Increase In DA: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले देश के 1.16 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है. इसके तहत सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.  यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा. इस फैसले के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होना तय है.

क्या होता है महंगाई भत्ता?

मालूम हो कि महंगाई भत्ता वह अतिरिक्त पैसा है, जो सरकार अपने कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन के बढ़ते खर्चों से मुकाबला करने के लिए देती है. यह पैसा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक तय प्रतिशत होता है.

इस बात को ऐसे समझिए कि DA में 3% की इस बढ़ोतरी का मतलब है कि अब कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर पहले से 3% ज्यादा डीए मिलेगा. इससे हर महीने मिलने वाली सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा होगा.

महंगाई के इस दौर में सरकार के इस फैसले से देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी. गौरतलब है कि सरकार जल्द ही इसके औपचारिक आदेश जारी कर सकती है, जिसके बाद बढ़ा हुआ पैसा कर्मचारियों के खातों में आने लगेगा.

Latest News

कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने 10,000 करोड़ रुपए की योजना को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन स्कीम (CMPS) को मंजूरी दे दी है....

More Articles Like This