परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन पर हुए विविध आयोजन, विधानसभा के गांवों के 121 मंदिरों पर हुआ सुंदरकांड पाठ

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) के जन्मदिन पर शुक्रवार को नगर सहित पूरे विधानसभा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय नारायणी सिनेमा पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ हुआ तो पूरे विधानसभा के लगभग सभी गांवों के मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ किया गया. इस बीच उनके कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने भी विभिन्न आयोजन कर मंत्री दयाशंकर सिंह का जन्मदिन अपने अंदाज में मनाया. इस बीच गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में करीब 45 पुरुषों व 30 महिलाओं को वस्त्र, फल व मिष्ठान आदि का वितरण किया गया. यहां पुरुषों को धोती, गंजी, गमछा व महिलाओं को साड़ी प्रदान किया गया.
इसी क्रम में परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, क्षेत्रीय कार्यसमिति की सदस्य संध्या पांडेय व प्रीति पांडेय आदि के नेतृत्व में निधरिया स्थित बालिका सुधार गृह में करीब 90 बच्चियों को सलवार सूट, सेनेटरी पैड, मिष्ठान व फल आदि का वितरण किया गया. नगर के लगभग सभी प्रमुख भृगु मंदिर बालेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी, गायत्री मंदिर आदि मंदिरों पर हवन-पूजन के साथ ही प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया. इसके अलावा, विधानसभा के गांवों में 121 मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ किया गया. इसके साथ ही कई मंदिरों पर कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर मंत्री दयाशंकर सिंह के दीर्घायु की कामना की.
शाम को जनसंपर्क कार्यालय पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इसमें राजेश गुप्ता, सुनील सिंह, अरुण सिंह, सरोज मोदनवाल, सुरजीत सिंह परमार, घनश्याम दास जौहरी, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे.

अस्पताल में भी मरीजों में बंटा फल व मिष्ठान

Ballia: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन पर पुरुष व महिला अस्पताल में मरीजों को फल व मिष्ठान आदि का वितरण किया गया. इस बीच कार्यकर्ताओं ने दर्जनों मरीजों को फल, मिष्ठान, ब्रेड, जूस आदि का वितरण किया.
Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This