भारी बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, अगले कई दिनो के लिए बारिश का अलर्ट

Must Read

Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है. चमोली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन की वजह से यहां सड़क भी बंद हो गई है. पुलिस ने बताया कि पहाड़ी से चट्टान गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी, पीपलकोटी के पास सड़क ब्लॉक हो गई है. हालांकि इसे खोलने का काम चल रहा है.

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में अगले चार दिन तक लगातार बारिश की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निर्देशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ये बारिश अगले 3-4 दिन रहेगी.

चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी इलाकों में जलभराव होने पर भूस्खलन का भी खतरा है. ऐसे में चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. उत्तराखंड में इस बार मानसून सामान्य समय से पहले ही 21 जून को पहुंच गया था. कुमाऊं के रास्ते राज्य में दस्तक देने वाला मानसून अब पूरे राज्य में फैल चुका है. हरिद्वार के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे राज्य में झमाझम बारिश हो रही है.

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खुलवाने का कार्य जारी

पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से मार्ग खुलवाने के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है. देर रात से हो रही लगातार बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी (पीपलकोटी) के पास अवरूद्ध हो गया था. जिसके बाद राजमार्ग को फिर से खोल दिया गया है. अब चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु इस मार्ग से जा सकते हैं. चारधाम यात्रा चल रही है और श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम जा रहे हैं. लेकिन उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें:-‘बिना किसी सवाल के ईरान के न्यूक्लियर साइट पर फिर बरसाएंगे बम’, सीनेट में बोले ट्रंप

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This