उत्तराखंड में स्थगि‍त की गई चारधाम यात्रा, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Must Read

Char Dham Yatra : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर अगले 24 घंटे के लिए रो लगाया है. बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारिश बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए प्रशासन लोगों के प्रति सतर्कता बरत रहा है और फैसला लिया गया है कि यात्रा को 24 घंटे के लिए रोका जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, खबर सामने आई है कि चार धाम मार्ग पर भी जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटानाएं भी बढ़ी हैं. इस दौरान प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने और ध्यान से यात्रा करने की अपील की है.

चारधाम यात्रा पर भारी बारिश का अलर्ट 

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है किअगले 24 से 48 घंटे तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. इस बारिश के कारण चारधाम यात्रा मार्गों पर खतरा बढ़ गया है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों की ओर जाने वाले रास्तों पर भूस्खलन और सड़क जाम की घटनाएं सामने आ रही हैं.

यात्रियों को सावधानी बरतनें की दी गई सलाह

बता दें कि यात्रा के दौरान बाधा के कारण उत्तराखंड प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति सामान्य होने तक यात्रा स्थगित रखें. इसके साथ ही, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्‍खलन के कारण सथानीय लोगों से प्रशासन ने सभी जगह NDRF व SDRF की टीमें तैनात की हैं. यात्रा रोकने के पीछे यही उद्देश्य है कि यात्रियों को बड़े नुकसान से बचाया जा सके.

इसे भी पढ़ें :- दिलजीत की ‘बॉर्डर 2’ फिल्म को लेकर हुआ विवाद, FWICE ने अमित शाह को लिखा पत्र, की ये मांग

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में शनि की राशि में प्रवेश करेगा राहु, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर सभी 12 राशियों के...

More Articles Like This