दिलजीत की ‘बॉर्डर 2’ फिल्म को लेकर हुआ विवाद, FWICE ने अमित शाह को लिखा पत्र, की ये मांग

Must Read

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में काम करने को लेकर भी अब बवाल होना शुरू हो गया. इस फिल्‍म में पाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर पहले ही बहस छिड़ी हुई थी, लेकिन अब यह बहस विवाद में बदलता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA), पुणे में चल रही है, जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े संगठन FWICEने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिख डाली है.

FWICE  ने उठाया ये कड़ा कदम

ऐसे में उस पत्र मैं FWICE ने साफ तौर पर ‘बॉर्डर 2’ को मिली शूटिंग परमिशन को तत्काल रद्द करने की मांग की है. इस दौरान इस मामले को लेकर संगठन का कहना है कि दिलजीत दोसांझ को पहले ही आधिकारिक रूप से बॉयकॉट किया जा चुका है,  ऐसे में उन्हें देश की रक्षा प्रतिष्ठान जैसे स्थान पर फिल्म शूट करने की अनुमति देना राष्ट्रीय भावना के खिलाफ है.

FWICE ने लेटर में कहा…

इस दौरान दिलजीत पर FWICE ने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि हाल में ही पाकिस्तान की अदाकारा हानिया आमिर के साथ फिल्म ‘सरदार जी 3’ में काम किया है, जो उस समय रिलीज हो रही है ऐसे में उनका कहना है कि देश हाल ही में पहलगाम जैसे आतंकी हमले से गुजरा है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर संदर्भ में संगठन का कहना है कि दिलजीत का इस तरह का जुड़ाव उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है जो देश के लिए बलिदान देते हैं.

NDA सिर्फ लोकेशन नहीं, राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है

बता दें कि इस फिल्‍म की शूटिंग को लेकर FWICE का कहना है कि NDA सिर्फ एक शूटिंग लोकेशन नहीं,  बल्कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है. ऐसे में उन्‍होंने कहा कि देश के रक्षा के प्रति प्रतिष्‍ठान और ऐतिहासिक स्‍थान पर ऐसे अभिनेता की फिल्म की शूटिंग नहीं होनी चाहिए, जोकि फिलहाल सार्वजनिक और पेशेवर बहिष्कार का सामना कर रहा हो.

इस फिल्‍म को लेकर पहले भी हुआ था विरोध

इस दौरान यह कोई पहला मौका नहीं है जब FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर आपत्ति जताई हो. बता दें कि इससे पहले भी संगठन ने फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक अनुराग सिंह और प्रोड्यूसर जेपी दत्ता को पत्र भेजकर अपनी नाराजगी जताई थी. इस दौरान इस फिल्‍म के शूटिंग के दौरान FWICE ने उन्हें यह समझाने की कोशिश की थी कि दिलजीत को फिल्म में कास्ट करना भावनात्मक रूप से भारतीय दर्शकों को आहत कर सकता है.

इंटरव्‍यू में दिलजीत ने तोड़ी चुप्‍पी

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में दिलजीत दोसांझ ने ‘बीबीसी एशियन नेटवर्क’ को दिए इंटरव्यू में इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग बहुत पहले पूरी हो चुकी थी, जब राजनीतिक माहौल इतना संवेदनशील नहीं था. ऐसे में उन्‍होंने इस फिल्‍म को लेकर अपने उद्देश्‍य को जाहिर करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ कला और मनोरंजन है और वो किसी भी राष्ट्रविरोधी भावना से सहमत नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें :- मरीजों को मिली उम्मीद की नई किरण, जहरीली फंगस से बनी कैंसर को हराने वाली दवा

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This