एक साथ कैसे फेल हो गए दोनों इंजन? अहमदाबाद विमान हादसे की साजिश एंगल से भी हो रही जांच, केंद्रीय उड्डयन मंत्री का बड़ा बयान  

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmedabad Air India Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की अब हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें साजिश की आशंका भी शामिल है. इसकी जानकारी उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ ने दी उन्‍होंने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) इस हादसे की जांच कर रहा है.

उड्डयन राज्य मंत्री ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. जिसकी AAIB ने हर एंगल से जांच करना शुरू कर दी है. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है और हर पहलू का आकलन किया जा रहा है. इसमें कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं.

क्या हुआ था उस दिन?

बता दें कि 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ होने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया. इस दौरान विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई.

पायलट ने दिया था आपातकालीन कॉल

अधिकारियों के मुताबिक, विमान उड़ान भरते समय ही अपनी ऊंचाई खोने लगा और पास के मेघाणीनगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के रिहायशी क्वार्टरों पर जा गिरा, जिसके बाद विमान में आग लग गई. इस दौरान चारों ओर काले धुएं का गुबार छा गया. वहीं, अहमदाबाद के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बताया कि पायलट ने उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘मेडे’ (Mayday) का आपातकालीन कॉल दिया था.

जांच और ब्लैक बॉक्स का मामला

हालांकि उड्डयन मंत्री मुरलीधर मोहोळ ने इस हादसे को एक “बहुत दुर्लभ मामला” बताते हुए कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी विमान के दोनों इंजन एक साथ बंद हो गए हों. हालांकि इस दौरान उनहोंने ये भी बताया कि इस हादसे के बाद विमान के ब्लैक बॉक्‍स मिल गए है, जो AAIB की निगरानी में है और इसे जांच के लिए देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा.

उन्होंने बताया कि “ब्लैक बॉक्स में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) होता है, जिसमें दोनों पायलटों के बीच की बातचीत रिकॉर्ड होती है. हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगी, लेकिन जो भी सच है, वो जल्द ही सबके सामने होगा.

मुख्य बातें:

  • अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच हर एंगल से की जा रही है.
  • केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोळ ने कहा कि इसमें साजिश की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता.
  • विमान का ब्लैक बॉक्स भारत में ही है और इसकी जांच यहीं की जाएगी.
  • जांच की रिपोर्ट तीन महीने में आने की उम्मीद है.

उड्डयन मंत्री ने यात्रियों को दिया भरोसा

इस दौरान उड्डयन मंत्री ने यह स्‍वीकार किया कि इस हादसे के बाद लोगों में हवाई यात्रा को लेकर डर पैदा होना स्वाभाविक है. मगर उन्‍होंने विमान यात्रियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि “DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के आदेश पर सभी 33 ड्रीमलाइनर विमानों की जांच की गई है. सब कुछ सुरक्षित पाया गया. इसलिए मैंने कहा कि यह एक दुर्लभ दुर्घटना थी. अब लोग डर नहीं रहे हैं और आराम से यात्रा कर रहे हैं.”

सस्ता होगा हवाई सफर और एयरपोर्ट का खाना

इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने हवाई अड्डों पर मिलने वाले महंगे खाने का भी जिक्र किया. उड्डयन मंत्री ने कहा कि “लोगों को जल्द ही सस्ता खाना मिलेगा. चार-पांच हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ खोले गए हैं, जहां 10 रुपये में पानी और 20 रुपये में चाय-समोसा मिलता है. धीरे-धीरे इनका विस्तार किया जाएगा.”

इसे भी पढें:-बांग्लादेश के इतिहास में सबसे विश्वसनीय और शांतिपूर्ण होगा अगला आम चुनाव, अंतरिम सरकार के प्रेस सचिव का बड़ा बयान

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This