जुलाई के पहले दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानिए सेंसेक्स–निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज से नए महीने यानी जुलाई की शुरुआत हो गई है. मंगलवार, 1 जुलाई को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 80 अंक उछलकर 83,685.66 के स्‍तर पर खुला है. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 7.60 अंकों की तेजी लेकर 25,525 के स्‍तर पर पहुंच गया है. यदि सेंसेक्स में शामिल शेयरों पर नजर डालें तो एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टाइटन, बीईएल, टाटा स्टील, आईटीसी, सन फार्मा आदि शेयरों में तेजी दर्ज की है.

बता दें कि सोमवार को शेयर बाजार में पिछले चार ट्रेडिंग सेशन से जारी तेजी पर लगाम लग गया था. बीएसई सेंसेक्स 452.44 अंक का नुकसान लेकर 83,606.46 के स्‍तर पर बंद हुआ था. 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 120.75 अंक की गिरावट लेकर 25,517.05 के स्‍तर पर बंद हुआ था. बाजार विशेषज्ञ के अनुसार, पिछले सप्ताह मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीद के वजह से बाजार में तेजी दर्ज की गई थी. हालांकि, मुनाफावसूली से गिरावट देखने को मिली.

अमेरिकी बाजार मजबूती में हुए थे बंद

बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक के शेयर में बढ़त आई. हालांकि, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट आई. एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में दिखे, जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में दिखा. अमेरिकी बाजार सोमवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए थे.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 फीसदी की गिरावट लेकर 67.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. भारतीय शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 831.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें :- एलपीजी गैस से लेकर वाहन नियमों तक .., 1 जुलाई से लागू हो रहे ये बदलाव

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This