Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए कितने अंक टूटे सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज यानी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुआ. बुधवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 287.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट लेकर 83,409.69 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 88.40 अंक यानी 0.35 प्रतिशत के नुकसान के साथ 25,453.40 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज मुख्य रूप से बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई.

टाटा स्टील के शेयरों में जोरदार उछाल

आज सेंसेक्स की 30 में से केवल 14 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 28 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक 3.72 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर आज सबसे अधिक 2.10 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

हरे निशान में बंद हुए ये शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एशियन पेंट्स के शेयर 2.15 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.60 फीसदी, ट्रेंट 1.43 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.38 फीसदी, सनफार्मा 0.77 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.65 फीसदी, भारती एयरटेल 0.53 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.48 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 फीसदी, एनटीपीसी 0.30 फीसदी, टाइटन 0.14 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.14 फीसदी और इंफोसिस के शेयर 0.11 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए.

इन शेयरों में गिरावट

दूसरी ओर, बुधवार को लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 1.89%, बजाज फाइनेंस 1.48%, एचडीएफसी बैंक 1.30%, बीईएल 1.23%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.94%, पावरग्रिड 0.94%, एसबीआई 0.86%, रिलायंस 0.66%, आईटीसी 0.55%, एटरनल 0.48%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.36%, अडाणी पोर्ट्स 0.28 %, आईसीआईसीआई बैंक 0.27%, एचसीएल टेक 0.19% और टीसीएस के शेयर 0.18% की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक पलटा, CM धामी ने जताया दुख

 

 

 

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This