PM Modi in Ghana: घाना की संसद में PM मोदी का संबोधन, कहा- काफी मजबूत हैं भारत और घाना के संबंध

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Ghana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर घाना पहुंचे हैं. गुरुवार को घाना ने पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया. इसके बाद पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित किया. संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सर्वोच्च सम्मान देने के लिए आभार जताया.

घाना में होना सौभाग्य की बात है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत गौरव का अनुभव हो रहा है. घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है, जो लोकतंत्र की भावना से ओतप्रोत है. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में मैं अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की सद्भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं. घाना से मिले सर्वोच्च सम्मान के लिए मैं 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं.  घाना को सोने की भूमि के रूप में जाना जाता है, न केवल आपकी धरती के नीचे छिपी हुई चीजों के लिए, बल्कि आपके दिल में मौजूद गर्मजोशी और ताकत के लिए भी.’

पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे दूरदर्शी राजनेता तथा घाना के प्रिय पुत्र डॉ. क्वामे नक्रूमा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उन्होंने एक बार कहा था कि हमें एकजुट करने वाली ताकतें हमें अलग रखने वाले आरोपित प्रभावों से कहीं अधिक बड़ी हैं. उनके शब्द हमारी साझा यात्रा का मार्गदर्शन करते रहेंगे.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत में 2500 राजनीतिक दल हैं. 20 अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग राज्यों में सरकार चला रही हैं. यही वजह है कि भारत में आने वाले लोगों का भारत में भव्य स्वागत होता है. घाना में भारत के लोग उसी तरह घुले-मिले हैं, जैसे चाय में शक्कर मिली होती है. पीएम ने कहा कि जब हम घाना को देखते हैं तो हम एक ऐसे राष्ट्र को देखते हैं, जो साहस के साथ खड़ा है. समावेशी प्रगति के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने वास्तव में घाना को पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के लिए प्रेरणा का केंद्र बना दिया है.

भारत-घाना समावेशी विकास की ओर बढ़ रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और घाना के संबंध काफी मजबूत हैं. भारत-घाना समावेशी विकास की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे लिए लोकतंत्र सिस्टम नहीं, संस्कार हैं. घाना में पिछले कुछ वर्षों से काफी तेजी से विकास हुआ है. इस वक्त भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस वक्त कई समस्याओं से जूझ रही है, जिसमें आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन इस समय बड़ी समस्याएं हैं. वहीं भारत का लोकतंत्र आशा की किरण बना हुआ है.

सबके भले की बात करता है भारत- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया ने कोरोना काल का संकट भी देखा और भारत ने दुनिया के तमाम देशों को वैक्सीन भेजे. हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास है. लोकतंत्र जितना मजबूत होगा, दुनिया उतनी ही सशक्त बनेगी. घाना एक ऐसा देश है जो साहस के साथ खड़ा है. भारत सबके भले की बात करता है. वैश्विक उठापटक सबके लिए चिंता का कारण है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This