विदेश मंत्री S. Jaishankar आज सिंगापुर और चीन की यात्रा पर होंगे रवाना, चीन में SCO विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 13 से 15 जुलाई तक सिंगापुर और चीन की यात्रा पर रहेंगे. सिंगापुर में एस. जयशंकर दोनों देशों के बीच नियमित आदान-प्रदान के हिस्से के रूप में अपने समकक्ष और सिंगापुर के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे.

SCO बैठक में शामिल होंगे S. Jaishankar

इसके बाद विदेश मंत्री तियानजिन में आयोजित एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक (CFM) में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा पर जाएंगे . विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह बैठक के दौरान द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

NSA ने किया था चीन का दौरा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पिछले महीने एससीओ सुरक्षा परिषद सचिवों की 20वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन का दौरा किया था. अपनी यात्रा के दौरान, एनएसए अजीत डोभाल ने बैठक में भाग लेने वाले अन्य प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों के साथ चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की थी.
Latest News

07 March 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग...

More Articles Like This