सावन के इस पवित्र माह में घर के इन जगहों पर जलाएं दिए, खुलेंगे किस्मत के ताले

Must Read

Sawan Month : सावन माह का आरंभ हो चुका है, आज इस पवित्र दिन पर शिवभक्त मंदिरों में शिव आराधना करने में जुटे हुए हैं. बता दें कि आज से सावन का पहला सोमवार है. कहा जाता है कि सावन में सोमवार के दिन शिव की पूजा-अर्चना करने से जातक को सुख, सौभाग्य, धन और यश की प्राप्ति होती है. इस दिन भक्‍तों की श्रद्धा को देखकर भगवान शिव अति प्रसन्‍न होते हैं.

इसके साथ बता दें कि सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन माह में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर वास करते हैं. इस दौरान सावन माह में घर के इन जगहों पर दिए जलाने का भी विधान है.

दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा फैलती है

इस दिन घ्र में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और भोलेनाथ के साथ अन्य देवी-देवताओं की कृपा भी बरसती है. बता दें कि इस बार सावन का पवित्र माह 9 अगस्त तक चलेगा. इसके साथ ही सावन माह में 4 सोमवार पड़ रहे हैं. इस पवित्र माह भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करने से भक्तों के समस्त दुखों का नाश हो जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन माह में कुछ खास जगहों पर दीपक जलाना अत्यंत फलदायी होता है.

घर में इन जगहों पर जलाना चाहिए दीपक

  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सावन में उत्तर-पूर्व की दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है. इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि ऐसा करने से भगवान शंकर की कृपा सदा भक्त पर बनी रहती है.
  • सावन के समय में घर के मुख्य द्वार पर सुबह-शाम चौमुखी दीपक जलाना चाहिए. इससे घर की सारी निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि के साथ मां लक्ष्मी का आगमन होता है.
  • ऐेसे मं सावन के माह में घर के रसोई में दीपक जलाना भी शुभदायी माना जाता है. इससे महादेव की कृपा बरसती है. इसके साथ ही जातक के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती और वास्तु दोष भी दूर होता है.
  • सावन में रोजाना शाम को महादेव के सामने पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए. इससे जीवन की आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी, परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और करियर भी तेजी से दौड़ेगा.

 इसे भी पढ़ें :- इन मुस्लिम देशों ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, भारत से मांगी ये खतरनाक मिसाइल

 

Latest News

Russian Attack Ukraine: रूस ने यूक्रेन के राहत सामग्री वितरण केंद्र पर किया हमला, 24 लोगों की मौत

Russian Attack Ukraine: रूस और यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. जपोरीजिया क्षेत्र के गांव में...

More Articles Like This