मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की मौत, होटल में पाए गए मृत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paranormal Investigator Dan Rivera Death: पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की 54 साल के उम्र में रहस्‍यमयी मौत हो गई है. डैन रिवेरा अनुभवी पैरानॉर्मल इन्वेस्टीगेटर और न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइजिक रिसर्च (NESPR) के सीनीयर लीड इन्वेस्टीगेटर थे. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, वो अमेरिकी सेना में सेवा दे चुके थे और 10 साल से अधिक समय तक भूत‑प्रेत और अलौकिक घटनाओं की जांच में लगे थे. जानकारी के अनुसार, रिवेरा होटल में मृत पाए.

‘एनाबेल’ डॉल टूर और गेटीसबर्ग

रविवार, 13 जुलाई 2025 की रात, रिवेरा “Devils on the Run” टूर का हिस्सा थे जिसमें विश्वप्रसिद्ध रैगी एनी मां-एनाबेल डॉल प्रदर्शित की जा रही थी. यह टूर पेंसिल्वेनिया के गेटीसबर्ग स्थित सोल्जर्स नेशनल ऑर्फनिज हॉउस में आयोजित किया गया था. अडम्स काउंटी आपातकालीन रिकॉर्ड्स के मुताबिक, होटल में अचानक रिवेरा बेहोश पाए गए और उन्हें CPR दी गई. इसके बाद डॉक्‍टर होटल पहुंचे और जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके मौत का कारण सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं किया गया है.

रिवेरा को बचपन से था शौक

डैन रिवेरा ट्रैवल चैनल के “मोस्ट हॉन्टेड प्लेसेस” में एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर के तौर पर दिखाई दिए थे और नेटफ्लिक्स के “28 डेज हॉन्टेड” समेत कई अन्य शो के निर्माता भी रहे थे. बचपन से ही रिवेरा को भूत‑प्रेत और अलौकिक घटनाओं के बारे में जानने में दिलचस्‍पी थी. अपने इसी शौक के चलते उन्होंने मशहूर और अनुभवी  पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर के रूप में अपनी पहचान बनाई्.

‘हॉन्टेड‘ एनाबेले डॉल के बारे में जानें

डैन रिवेरा की मौत के बाद कुछ लोगों ने कहा कि यह हॉन्टेड’ एनाबेले डॉल की वजह से हुआ है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अधिकारियों ने इसे लेकर कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया है. एनाबेल डॉल एक रैगी एनी डॉल है जिसे 1968 में एक छात्रा को गिफ्ट किया गया था. कहा जाता है कि जिस छात्रा को यह डॉल गिफ्ट की गई थी उसके आसपास जल्द ही अजीबोगरीब घटनाएं शुरू हो गईं. इसके बाद प्रसिद्ध पैरानॉर्मल इन्वेस्टीगेटर्स एड और लोर्रेन वॉरन ने इसे शामित माना और अपने Occult Museum में बंद कर किया. फिलहाल, इस डॉल का रखरखाव डैन रिवेरा करते थे और इसे टूर के दौरान प्रदर्शित भी करते थे.

कहां थी एनाबेल डॉल?

डैन रिवेरा का अचानक मौत उस रहस्य को और गहरा करता है जो उन्होंने खुद पूरे जीवन में आत्मसात किया था. अडम्स काउंटी के सहायक कोरोनर ने खुलासा किया है कि जिस समय डैन की मौत हुई एनाबेल डॉल होटल में नहीं थी.  डॉल को वैन में सुरक्षित रखा गया था. ऑटोप्सी रिजल्‍ट अभी तक सामने नहीं लाया गया है.

ये भी पढ़ें :-  2030 तक चार गुना बढ़कर 27 करोड़ वर्ग फुट हो जाएगा भारत का Green Warehouse Space: रिपोर्ट

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This