टैरिफ को लेकर बढ़ी पाकिस्तान की चिंता, शहबाज शरीफ के मंत्री औरंगजेब पहुंचे अमेरिका

Must Read

Pakistan US Talks : हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. बता दें कि अभी तक इन देशों में पाकिस्‍तान का नाम नहीं शामिल था. लेकिन फिर भी शहबाज को चिंता सताए जा रही है कि कहीं ट्रंप पाकिस्तान पर भी लंबे-चौड़े टैरिफ का ऐलान न कर दें. इस दौरान इस मामले को लेकर पाकिस्तान के वित्त मंत्री औरंगजेब अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हुए हैं.

अमेरिका पहुंचने के बाद औरंगजेब ने अमेरिका के अधिकारियों लुटनिक और ग्रीयर के साथ टैरिफ को लेकर बातचीत की. ऐसे में दोनों देशों ने टैरिफ मुद्दे के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने पर भी विचार किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत प्रोडक्टिव रही और इसे सकारात्मक करार दिया.

अमेरिका की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि भले ही दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है, लेकिन अमेरिका की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. फिलहाल जानकारी सामने आयी है कि अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ बातचीत करने के बाद पाकिस्तान के लिए कोई नीति घोषित करेगा. ऐसे में अनुमान लगाते हुए ट्रंप का रूख बता रहा है कि अमेरिका व्यापक टैरिफ रणनीति के तहत सभी साझेदारों से अलग-अलग वार्ता कर रहा है, ताकि एक संयुक्त और सख्त नीति सामने लाई जा सके.

दोनों देशों के बीच रिश्‍तों में सुधार

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते काफी तनावपूर्ण रहे हैं. लेकिन कुछ महीने पहले डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष असीम मुनरो की मुलाकात के बाद से रिश्तों में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच रिश्‍तों में सुधार देखने के बाद व्यापक टैरिफ चर्चा में तब्दील किया जा रहा है.

टैरिफ का पाकिस्तान पर प्रभाव 

ऐसे में टैरिफ पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा जोखिम साबित हो सकता है. इसके साथ ही एक्सपोर्ट पर निर्भर अर्थव्यवस्था को भी तगड़ा झटका लग सकता है. बता दें कि पाकिस्‍तान में टैरिफ बढ़ने से निर्यात महंगा और प्रतिस्पर्धा में कमजोर हो सकता है. लेकिन अगर समझौता सफल होता है तो पाकिस्तान को शुल्क रियायत मिल सकती है और अमेरिका के साथ रणनीतिक संबंधों में मजबूती भी मिल सकती है.

 इसे भी पढ़ें :- दुश्मन का कोई भी अटैक नहीं होगा कामयाब, भारत को मिलने वाली है ये खतरनाक AWACS

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This