हिमाचल के चंबा में फटा बादल, दो लोगों की मौत, 39 सड़कें बंद

Must Read

Chamba Cloudburst : हिमाचल के चंबा जिले में मूसलधार बारिश ने स्‍थानीय लोगों के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. इस मामले को लेकर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जानकारी दी है कि चंबा जिले में कुल 39 सड़कें बंद हैं, जिनमें सबसे अधिक 18 सड़कों पर आवागमन ठप है. इस भारी के कारण 214 विद्युत ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है.

क्षतिग्रस्‍त हुए कई मकान

इसके साथ ही 62 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिसके कारण हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि  भारी बारिश के चलते जिले में 5 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें एक कच्चा मकान पूरी तरह और दो पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं.

फसलों को भी हुआ नुकसान

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक पुरुष और महिला की मौत हो गई. खबर सामने आयी है कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई. इस दौरान बताया जा रहा है कि दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजे गए हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार तीसा उपमंडल के जुंगड़ा क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिली है, इस कारण फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है.

क्षेत्रीय अमले को जारी किया गया अलर्ट

इस मूसलाधार बारिश के कारण एक गौशाला को भी नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही एक छोटा पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है. बता दें कि इस मामले की पुष्टि एसडीएम भटियात ने की है. ऐसे में इस घटना के चलते प्रशासन की ओर से सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है और क्षेत्रीय अमले को अलर्ट पर रखा गया है.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This