भारत ने मालदीव को 5,000 करोड़ रुपये की नई क्रेडिट लाइन देने का किया ऐलान, राष्ट्रपति मुइज्जू ने जताया पीएम मोदी का आभार

Must Read

India-Maldives Relations : मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपने सबसे करीबी साझेदार बताने पर दोनों देशों के रिश्‍तों में एक नया मोड़ आया. पीएम मोदी के मालदीव यात्रा के बाद मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज्‍जु कभी ‘इंडिया आउट’ जैसे नारों के साथ सत्ता में आए अब भारत के सहयोग की सराहना कर रहे हैं. पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत ने मालदीव को 5,000 करोड़ रुपये की नई क्रेडिट लाइन देने का ऐलान किया, जिसे मालदीव के विकास के लिए बेहद अहम माना गया है.

व्‍यापार से दोनों देशों को होगा फायदा

ऐसे में मालदीव के राष्‍ट्रपति मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि मालदीव अब भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि यह समझौता होने के बाद दोनों देशों के व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा. भारत की तरफ से मिली 5,000 करोड़ की सहायता का इस्तेमाल मालदीव अस्पताल, मकानों, स्कूलों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में करेगा. उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि “हम प्रधानमंत्री के इस दौरे के लिए बहुत आभारी हैं.”

रिश्‍तों में सुधार लानें में हुए मददगार

बता दें कि 2023 में मुइज्जू इस सत्ता में आए थे, उस समय उनका रुख भारत के प्रति काफी सख्त था और ‘इंडिया आउट’ अभियान चला था. इसके साथ ही उनके कुछ मंत्रियों ने 2024 में भारत पर तीखी टिप्पणियां भी की थीं. परंपरा के अनुसार मुइज्‍जू पहले भारत की यात्रा करते थे लेकिन बाद में उन्‍होंने भारत की यात्रा न करके तुर्की और चीन की यात्रा की थी, लेकिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यात्रा और मुइज्जू का भारत दौरा, दोनों देशों के रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने में मददगार साबित हुए.

 इसे भी पढ़ें :- ‘भारत को मिलेगी…’ इंडियन आर्मी के बेड़े में शामिल होंगे 126 LUH, चीन-पाकिस्तान के उड़ेंगे होश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This