रूस-यूक्रेन जंग पर ट्रंप ने पुतिन को दी अंतिम चेतावनी, कहा- ‘हमले को रोक दो वरना…’

Must Read

Russia Ukraine War : स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि दो सप्ताह से कम समय में यूक्रेन पर अपने हमले बंद कर दें, अगर ऐसा नहीं किया तो नए प्रतिबंधों और शुल्कों का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में ट्रंप ने मास्‍को को भी इस महीने की शुरुआत में चेतावनी दी थी कि अगर रूस 50 दिनों के भीतर शांति समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो अमेरिका “बेहद कड़े टैरिफ” लगाएगा.

ट्रंप ने सादिक पर बोला हमला

जानकारी के मुताबिक, स्कॉटलैंड में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि “मैं आज से लगभग 10 या 12 दिनों की एक नई समय सीमा तय करने जा रहा हूं. ऐसे में इंतज़ार करने का कोई मतलब नहीं है. इस दौरान ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान पर तीखा हमला बोला और सादिक खान को घटिया इंसान कहा. इसके साथ ही उनके काम को भी बेकार करार दिया. बता दें कि उस उनके सामने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर समेत अन्य लोग मौजूद थे.

मैं आापके मेयर का प्रशंसक नहीं हूं- डोनाल्‍ड ट्रंप

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 2025 को डोनाल्ड ट्रंप अपने चार दिवसीय निजी दौरे पर स्कॉटलैंड के टर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट में थे. यह दौरा पूरी तरह से अनौपचारिक था, ऐसे में एक पत्रकार के सवाल ने पूरी राजनीतिक चर्चा की दिशा ही बदल दी. इस दौरान ट्रंप से पत्रकार ने पूछा कि क्या वे सितंबर में लंदन जाएंगे, ट्रंप ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि हां, मैं लंदन जरूर जाऊंगा, लेकिन मैं आपके मेयर का प्रशंसक नहीं हूं. वह घटिया इंसान हैं. उनके इस बयान से माहौल तुरंत तनावपूर्ण हो गया. वहीं ट्रंप के साथ बैठे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि वह मेरा दोस्त है.

“लंदन की विविधता हमारी ताकत है”

इस मामले को लेकर अभी तक लंदन के मेयर सादिक खान ने व्यक्तिगत रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनके प्रवक्ता और सहयोगियों ने तीखे शब्दों में ट्रंप की आलोचना की. बता दें कि ट्रंप के इस तीखे शब्‍दों को लेकर उनके प्रवक्ता का कहना है कि सादिक खुश हैं कि ट्रंप लंदन आना चाहते हैं. उन्हें लंदन की विविधता और समावेशी संस्कृति से सीखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें :- शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन बनीं 19 साल की Divya Deshmukh, पीएम मोदी ने दी बधाई

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This