BLA ने बलूचिस्तान के दस शहरों पर किया हमला, किया कब्जा, 10 की मौत,पोस्ट छोड़कर भागे पाकिस्तानी सैनिक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बलूचिस्तान: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में शहर के कई बाजारों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है. ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ (The Balochistan Post) ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया कि BLA फाइटर्स बाजारों पर कब्जा करते हुए बलूच जनता की खुशी और तालियों के बीच आगे बढ़ रहे हैं.।अब तक उन्होंने बलूचिस्तान के करीब 10 शहरों पर कब्जा कर लिया है. इनमें कई बाजार और पुलिस चौकियां शामिल हैं. वीडियो में लड़ाके बाजारों में घूमते नजर आ रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग उनका उत्साह से स्वागत कर रहे हैं. वहीं, पाकिस्तानी सैनिक पोस्ट छोड़कर खड़े हुए हैं.

बीएलए ने चलाया ऑपरेशन हीरोफका दूसरा चरण

यह घटना ‘ऑपरेशन हीरोफ’ के दूसरे चरण का हिस्सा बताई जा रही है, जिसमें BLA ने बलूचिस्तान के कई शहरों क्वेटा, नोशकी, मस्तुंग, दल्बंदीन, कलात, खारान, ग्वादर, पासनी, टंप और बुलेदा में एक साथ हमले किए हैं. BLA ने दावा किया कि उसके फिदायीन लड़ाकों ने आर्मी और ISI कैंपों पर हमले किए और बड़े इलाकों पर कब्जा किया. क्वेटा में पुलिस स्टेशन पूरी तरह नष्ट हो गए, वाहन तबाह हुए और छतों पर BLA फाइटर्स दिखे.

हमले में पाकिस्तान के 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत

इस घटना में अब तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 10 जवानों के मारे जाने का दावा किया गया है. वहीं, कई BLA लड़ाकों के ढेर होने की भी खबर है. क्वेटा में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है, अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है. मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गईं, ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं. BLA ने इन हमलों को बलूच स्वतंत्रता की लड़ाई बताया है, जबकि पाकिस्तान सरकार इसे आतंकवाद करार देती है. यह हमले बलूचिस्तान में दशकों पुरानी अलगाववादी हिंसा को नई ऊंचाई देते हैं. क्षेत्र खनिज-समृद्ध है, लेकिन गरीबी, बेरोजगारी और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों से ग्रस्त है. स्थानीय रिपोर्ट्स में कहा गया है  कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में BLA फाइटर्स क्वेटा में खुले तौर पर दिखे हैं, जो पाकिस्तानी सेना की कमजोरी को उजागर करता है. अस्थिर स्थिति के बीच आगे हिंसा की आशंका बनी हुई है.

घटना के बाद पाकिस्तान की सेना में हड़कंप

बीएलए के लड़ाके ग्वादर पोर्ट के पास पहुंच गए हैं, जहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ हैवी फायरिंग रिपोर्ट की गई है. पूरे इलाके में फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं और आसमान में ऊंचा काला धुआं उठा दिखाई दिया है. इस घटना के बाद पाकिस्तान की सेना में हड़कंप मच गया है. इस ऑपरेशन में बीएलए की लड़ाकू महिलाएं भी शामिल हैं. बलूचिस्तान भर में बीएलए द्वारा किए जा रहे भीषण हमलों के बीच बलूच नेता सरदार अख्तर मेंगल ने एक बयान में कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी ऐसी भयावह स्थिति नहीं देखी.”

Latest News

HSBC Layoffs: एआई के चलते 20,000 नौकरियों पर खतरा, बैंक में बड़े बदलाव की तैयारी

एचएसबीसी बैंक में एआई के चलते बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी है. करीब 20,000 नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं.

More Articles Like This