Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की जेल पर किया बड़ा अटैक, 17 कैदियों की मौत, 80 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है. इस जंग के बीच हाल के दिनों  में रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े हमला किए जा रहे हैं. इस बीच रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा अटैक किया है. यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि एक जेल पर रूस के हवाई हमले में कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई है और 80 से अधिक लोग घायल हुए है.

रूस ने किस जेल पर किया हमला?

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिजिया क्षेत्र में जेल को निशाना बनाकर रूस ने हवाई हमले किए हैं. यूक्रेन की ‘स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस’ के मुताबिक, यह हमला सोमवार की देर रात किया गया. हमले के दौरान जेल को टारगेट करते हुए चार बम गिरा गए. अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 42 कैदियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा 40 अन्य लोगों को अन्य तरह की चोटें आई हैं.

हमले में जेल का भोजन कक्ष तबाह

यूक्रेन की ‘स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस’ ने बताया कि हमले में जेल का भोजन कक्ष तबाह हो गया है, प्रशासनिक भवन को नुकसान हुआ है, लेकिन जेल की सीमा के पास बाड़ पूरी तरह सुरक्षित है और किसी कैदी के भागने की सूचना नहीं है. इस हमले की निंदा करते हुए यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि कारागारों जैसे असैन्य ढांचों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत युद्ध अपराध है.

Latest News

Annapurna Bhandar Yojana 2026: बंगाल में महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और फ्री बस यात्रा, जानिए कौन उठा सकेगा लाभ, कैसे करें आवेदन?

पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा भंडार योजना चर्चा में है. योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता और मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलने की संभावना जताई जा रही है.

More Articles Like This