बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 446.93 अंक 0.55 प्रतिशत की बढ़त लेकर 81,337.95 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, आज नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 140.20 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की तेजी लेकर 24,821.10 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बता दें कि इस हफ्ते सोमवार और पिछले हफ्ते गुरुवार-शुक्रवार को बाजार में भयावह गिरावट आई थी. कल, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 572.07 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 80,891.02 अंकों पर और निफ्टी 156.10 अंकों के नुकसान लेकर 24,680.90 अंकों पर बंद हुआ था.

इन शेयरों में शानदार तेजी

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और 14 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एलएंडटी के शेयर सबसे अधिक 2.15 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए. जबकि टीसीएस के शेयर आज सबसे अधिक 0.72 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

बढ़त के साथ बंद सेंसेक्स के ये शेयर

सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों की बात करें तो आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.07 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.03 फीसदी, टाटा स्टील 1.69 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.42 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.42 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.28 फीसदी, भारती एयरटेल 1.05 फीसदी, सनफार्मा 0.93 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.75 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.69 फीसदी, एचसीएल टेक 0.61 फीसदी, पावरग्रिड 0.58 फीसदी, एनटीपीसी 0.57 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.51 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.47 फीसदी, एसबीआई 0.24 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.19 फीसदी, बीईएल 0.17 फीसदी और ट्रेंट के शेयर 0.15 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- भारत में नारी शक्ति की प्रतीक है, निर्बल नहीं, संस्कृति पर हमला नहीं सहेगा राष्ट्र: MLA राजेश्वर सिंह

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This