रूस में आए भूकंप के बाद अमेरिका तक सुनामी की दहशत, इस देश में 20 लाख लोग विस्थापित

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Russia: रूस के कामचटका में बुधवार को आए 8.8 तीव्रता के बाद अमेरिका के अलास्का, कैलिफोर्निया से लेकर जापान, इक्वाडोर, कनाडा सहित कई देशों के लिए सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है. बताया गया कि जापान में सबसे अधिक खतरा है. वहीं, जापान में 20 लाख लोगों को विस्थापित करा दिया गया है.

18 देशों में सुनामी के खतरे का अलर्ट

रूस में भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में रूस से सटे 18 देशों में सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है. रूस के कामचटका में भीषण भूकंप के बाद अमेरिका के तटीय राज्यों में भी सुनामी का खतरा है. सुनामी तूफान की लहरें हवाई के तट से लगातार टकरा रही हैं. इस वजह से पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है. राहत और बचाव दल इलाके पर नजर बनाए हुए हैं.

 

इन देशों में सुनामी का खतरा

रूस, जापान, अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, चीन, इक्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया में सुनामी के खतरा मंडरा रहा है. कोस्टल इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है. ताइवान, इंडोनेशिया में रूस में आए भूकंप से लोग दहशत में हैं क्योंकि यहां भी प्रशासन की ओर से सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

प्रशांत महासागर में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरें

रूस में भूकंप के बाद जापान के कोस्टल एरियाज़ को ख़ाली करवाया जा रहा है. प्रशांत महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठती दिखी है. समंदर की डरावनी लहरों से लोग दहशत में हैं और इलाका खाली कर चुके हैं.

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आए 8.8 तीव्रता के महाशक्तिशाली भूकंप के कई डरावने वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में कारें झूले की तरह झूलती दिख रही हैं तो किसी वीडियो में दहशत में आए लोग भागते दिख रहे हैं. एक वीडियो में समुद्री लहरें उठती देखी जा सकती हैं. सुनामी लहरों की चेतावनी भी लोगों में और भी ज्यादा दहशत फैला दी है. भूकंप और सुनामी के प्रबल प्रभावों को देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी घबरा गए हैं. राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रूस में आए भयानक भूकंप के बाद एक बयान जारी कर सभी को इससे सतर्क किया है.

ये भी पढ़ें :- बुर्किना फासो में आर्मी बेस पर आतंकी हमला, 50 सैनिकों की मौत

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This