10 अगस्त को PM Modi करेंगे बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन, मेट्रो फेज-3 की रखेंगे आधारशिला

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त 2025 को बेंगलुरु को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. इस दिन वह न सिर्फ लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे, बल्कि बेंगलुरु मेट्रो के फेज-3 का शिलान्यास भी करेंगे. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पीएम मोदी के इस दौरे को बेंगलुरु साउथ के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है.

ऐतिहासिक क्षण होगा PM Modi का दौरा

तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरा बेंगलुरु दक्षिण के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा. इस दौरे के दौरान वे लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे, साथ ही मेट्रो फेज 3 की आधारशिला भी रखेंगे, एक ऐसी परियोजना जिसे उनके तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी.”

25 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

भाजपा सांसद ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं से बेंगलुरु साउथ के लगभग 25 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. सिर्फ इस क्षेत्र के लिए समर्पित लगभग 20 हजार करोड़ रुपए लागत के मेट्रो बुनियादी ढांचे के साथ, हम बेंगलुरु दक्षिण के सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे पर उनके निरंतर ध्यान, स्नेह और प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के अत्यंत आभारी हैं.”

8 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी येलो लाइन मेट्रो

येलो लाइन मेट्रो के बारे में तेजस्वी सूर्या ने बताया कि यह लाइन लगभग 8 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी और इससे सिल्क बोर्ड जाम (बेंगलुरु का व्यस्त चौराहा ) की समस्या का समाधान होगा. यातायात की भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन ही एकमात्र विकल्प है.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी दौरे की जानकारी

इससे पहले, शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे की जानकारी दी. मनोहर लाल के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री ने 10 अगस्त को 5,056.99 करोड़ रुपए की लागत से 16 स्टेशनों के साथ आरवी रोड से बोम्मासंद्रा तक बेंगलुरु मेट्रो की 19.15 किलोमीटर लंबी येलो लाइन का उद्घाटन करने और 15,611 करोड़ रुपये की लागत से बेंगलुरु चरण-3 की 44.65 किलोमीटर लंबी लाइन की आधारशिला रखने पर सहमति व्यक्त की है.”

ये भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक राम JDU में होंगे शामिल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This