आरएसी जवान ने अधिकारी को गोलियों से भूना, थाने में किया सरेंडर, बोला-मानसिक रूप से कर रहे थे प्रताड़ित!

Must Read

Jaipur: जयपुर के बगरू थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह RAC जवान अजय कटारिया ने घर में घुसकर अपनी SLR राइफल से गोली मारकर RAS अधिकारी साले शंकरलाल की हत्या कर दी. हत्या को अंजाम देने के बाद अजय सीधे फुलेरा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. उसने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूली. आरएसी जवान अजय कटारिया 12वीं बटालियन में तैनात है. आरएएस अफसर शंकरलाल को उस वक्त मौत के घाट उतार दिया जब वे मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे.

किराए की कार ली और साले के घर पहुंच गया

पुलिस के अनुसार हमलावर अजय कटारिया मूलतः फुलेरा के श्रीराम नगर का निवासी है. वह वर्तमान में दिल्ली के विकासपुरी में रह रहा था. अजय ने मंगलवार सुबह जयपुर पहुंचकर एक किराए की कार ली और बगरू में अपने साले शंकरलाल के घर पहुंच गया. जैसे ही शंकरलाल वॉक से लौटे, अजय ने घर में घुसकर अपनी SLR राइफल से उन पर सात राउंड फायर कर उनकी जान ले ली.

अजय और शंकरलाल रिश्ते में साले-जीजा थे

पुलिस के अनुसार, अजय और शंकरलाल रिश्ते में साले-जीजा थे। अजय की सगाई शंकरलाल की पहल पर एक युवती से हुई थी, लेकिन बाद में वह रिश्ता टूट गया. अजय का आरोप है कि युवती और शंकरलाल दोनों उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. युवती से बार- बार कहासुनी और तनाव के चलते वह डिप्रेशन में चला गया था.

सीधे फुलेरा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया

हत्या को अंजाम देने के बाद अजय सीधे फुलेरा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. उसने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि उसे बार- बार नीचा दिखाया जा रहा था और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी. पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया है और अजय से गहन पूछताछ शुरू कर दी है. FSL टीम भी साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अजय के पास हथियार कैसे था और उसे ड्यूटी से बाहर इस्तेमाल करने की अनुमति कैसे मिली.

Latest News

Rose Day 2026: रोज डे पर सिर्फ गुलाब देना काफी नहीं, इन संदेशों को भेजकर कहें अपने दिल की बात

Rose Day 2026: आज यानी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. दुनियाभर में 7 से...

More Articles Like This