UP News: युवक ने पहले स्वामी प्रसाद मौर्या को पहनाया माला, फिर मारा थप्पड़, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के रायबरेली में बुधवार को अपनी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या के स्वागत के दौरान समर्थकों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहनाने के बाद पीछे से धप्पड़ जड़ दिया. फिर क्या था, समर्थकों और सुरक्षा गार्ड्य ने शोर-शराबा के बीच उक्त युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की.

जाने क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली के सिविल लाइन पहुंचे थे. इस दौरान समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इसी बीच अन्य लोगों के साथ मौजूद एक युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहनाने के बाद पीछे से थप्पड़ मार दिया. हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों और सुरक्षा गार्ड्स ने उन अराजक तत्वों की पिटाई कर दी. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्वामी प्रसाद क्या बोले?

अपने ऊपर हुए हमले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सीएम योगी की सरकार में गुंडाराज व ठाकुरों को छूट देने का आरोप लगाया है. स्वामी प्रसाद मौर्या ने करणी सेना के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में हमला होने से कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया है.

इस पूरे हंगामे के बीच मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव किया. अभी तक हमला करने वालों की पुष्टि नहीं हो सकी है. हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमले की इस कोशिश की चर्चा हो रही है.

Latest News

Mahashivratri 2026 Wishes: शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं…, महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये भक्ति भरे संदेश

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) का पावन पर्व सनातन धर्म के विशेष पर्वों में से एक है. भगवान...

More Articles Like This