ओडिशा में कंटेनर ने बाइक सवार दम्पत्ति और उसकी बेटी को कुचला, तीनों की मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन

Must Read

Bhubaneswar: भुवनेश्वर में केंदुझर जिले के तेलकोई इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह करीब सात बजे एक कंटेनर बाइक सवार पति, पत्नी और बेटी के ऊपर चढ़ गया. जिससे मौके पर ही तीनों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद गुसाए स्थानीय लोगों ने 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम फैल गया.

पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी तीनों को जोरदार टक्कर

पुलिस के मुताबिक देवगढ़ जिले के बारकोट थाना अंतर्गत बाहाडापसी गांव के टंकधर पात्र अपनी पत्नी के साथ बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे. इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, तभी कंटेनर उनके ऊपर चढ़ गया. जिसके बाद कुचलने से तीनों की मौत हो गई.

हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी जब्त

मृतकों में बारकोट थाना बाहाड़ापशी गांव के टंकधर पात्र, पत्नी झीली प्रधान एवं बेटी मामुनी प्रधान शामिल हैं. सूचना पर पहुंची तेलकोई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने दूसरी ओर जनसनपुर टोलगेट के पास हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी को जब्त कर लिया है. हालांकि, कंटेनर का ड्राइवर मौके से भाग निकला.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This