अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ का पहला चरण आज से प्रभावी, जानिए किन चीजों पर होगा इसका असर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-US Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में भारत से आयात की जाने वाली चीजों पर लगाया गया 25 प्रतिशत टैरिफ का पहला चरण आज से लागू हो गया है. जिससे भारत के कपड़ा, आभूषण और मशीनरी के व्यापार पर भारी प्रभाव पड़ने वाला है. दरअसल, व्हाइट हाउस ने 30 जुलाई को घोषणा की थी कि भारत को 25 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करना पड़ेगा.

हालांकि इसके अलावा, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने एक शासकीय आदेश जारी किया था, जिसमें उस लिस्‍ट को भी शामिल किया गया था, जिसमें अमेरिका ने दुनिया भर के अलग-अलग देशों से होने वाले इंपोर्ट पर कितना टैरिफ लगाएगा है, की जानकारी दी गई थी. वहीं, ट्रंप ने एक शासकीय आदेश में करीब 70 देशों के लिए टैरिफ रेट की घोषणा की थी.

इन चीजों का व्यापार होगा प्रभावित

बता दें कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क गुरुवार, 7 अगस्त से प्रभावी हो गया है, जिससे भारत के कपड़ा/वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, झींगा, चमड़ा एवं जूते-चप्पल, रसायन और विद्युत एवं यांत्रिक मशीनरी के व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा. वहीं इसके दूसरे चरण की 27 अगस्‍त से लागू होने की खबर है.

अमेरिका ने भारत पर लगाया सबसे अधिक टैरिफ

दरअसल,पिछले हफ्ते घोषित 25 प्रतिशत टैरिफ के अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा दिया, जिससे भारत पर कुल टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है. ऐसे में अमेरिका द्वारा किसी भी देश पर लगाए गए सबसे ज्यादा टैरिफ में से एक है.

पीएम मोदी ने अमेरिका के टैरिफ पर दिया करारा जवाब

हालांकि ट्रंप के इस 50 प्रतिशत टैरिफ का पीएम मोदी ने करारा जवाब भी दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि मुझे किसानों के हितों की रक्षा के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं.

कृषि और डेयरी को लेकर समझौता नहीं करेगा भारत

अमेरिका, व्यापार वार्ता की शुरुआत से ही भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश करने की मांग कर रहा है, लेकिन भारत ने पहले ही अमेरिका से स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि वो कृषि और डेयरी सेक्टर के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे.

इसे भी पढें:-भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश करना चाहता है अमेरिका, पीएम मोदी बोले- किसानों के हित से नहीं करेंगे कोई समझौता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This