UP News: सेवानिवृत्त लांस नायक ने खुद को मारी गोली, मौत, एयरपोर्ट की सुरक्षा में थे तैनात

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur Crime: यूपी के गोरखपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात एक सेवानिवृत्त लांस नायक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

अपनी सर्विस रायफल से खुद को मार ली गोली

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को तड़के सुबह एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स) के जवान सेवानिवृत्त लांस नायक जितेंद्र सिंह (49 वर्ष) ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल (AK-103) से खुद को गोली मार ली. गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

बिहार के रहने थे जितेंद्र सिंह

यह घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है, जब एयरपोर्ट पर ड्यूटी में तैनात डीएससी जवान जितेंद्र सिंह निवासी अंकोल गांव, मतेर, जिला छपरा (बिहार) ने अपनी सर्विस राइफल से अपने आप को गोली मार ली. गोली की आवाज से मौके पर तैनात अन्य जवान और अधिकारी चौंक गए.

घटना के बाद तत्काल मेडिकल टीम बुलाई गई, लेकिन तब तक जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. बताया गया है कि जितेंद्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एयरपोर्ट पर डीएससी में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात थे. उन्होंने किस वजह से आत्महत्या की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एम्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी और डीएससी के वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की आंतरिक जांच में जुटे हैं. अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This