रूसी राष्ट्रपति ने NSA अजीत डोभाल का किया जोरदार स्वागत, दोनों की दोस्ती डोनाल्ड ट्रंप के लिए बनी सिरदर्द

Must Read

India-Russia : भारत पर टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बर्ताव भारत को लेकर काफी सख्त हो गया है. जानकारी देते हुए बता दें कि उन्होंने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले. इस मुलाकात के दौरान विशेष रूप से अजीत डोभाल को देखने के बाद पुतिन तेजी से आगे बढ़े और मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया. जानकारी के मुताबिक, भारत और रूस की दोस्ती से अमेरिका पहले ही चिढ़ा हुआ है और अजीत डोभाल के साथ पुतिन की मुलाकात उनके लिए और भी सिरदर्द बन सकती है.

पुतिन ने किया डोभाल का स्‍वागत  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि पुतिन और डोभाल की यह मीटिंग रणनीतिक लिहाज से काफी अहम है. ऐसे में मीटिंग के लिए डोभाल क्रेमलिन पहुंचे. इस मीटिंग के दौरान डोभाल को देखने के बाद पुतिन काफी खुश नजर आए और बहुत ही भव्‍य रूप से उनका स्वागत किया. ऐेसे में पुतिन के चेहरे की मुस्कुराहट स्‍पष्‍ट बता रही थी कि इस मीटिंग को लेकर वे कितना खुश थे.

भारत-रूस की दोस्ती से ट्रंप को हो रही दिक्कत

बता दें कि भारत पर गंभीर आरोप लगते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि भारत, रूस से सस्ता तेल खरीदकर इसे अंतरराष्ट्रीय बाजा में मुनाफे के साथ बेच रहा है. भारत के ऐसा करने से रूस को आर्थिक मदद मिल रही है. ऐसे में तेल बेचकर हुए मुनाफे को लेकर ट्रंप ने कहा कि रूस वही पैसा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में लगा रहा है.

भारत को दी थी टैरिफ बढ़ाने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि पहले अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाने की सिर्फ धमकी दी. फिर 25 प्रतिशत टैरिफ भी लगाया, लेकिन इसके बाद टैरिफ डबल कर दिया. अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लग गया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रंप की नाराजगी की एक वजह ट्रेड डील भी हो सकती है. बता दें कि इस ट्रेड डील में अमेरिका भारत के साथ कृषि और डेयरी सेक्टर को लेकर समझौता करना चाहता है, लेकिन भारत ने साफ इंकार कर दिया.

  इसे भी पढ़ें :- अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी पर उच्च स्तरीय बैठक आज, PM Modi करेंगे अध्यक्षता

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This