सांसदो को मि‍ले 184 नए फ्लैट्स, PM मोदी ने किया उद्घाटन, लगाया सिंदूर का पौधा

Must Read

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बने 184 नए टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन किया. इस परियोजना का उद्देश्य सांसदों के लिए पर्यावरण-हितैषी और पर्याप्त आवास की कमी को पूरा करना है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के इस शुभ मौके पर परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया और निर्माण में शामिल श्रमिकों से बातचीत के दौरान सभा को संबोधित किया.

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “आज मुझे संसद में अपने सहयोगियों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसके साथ ही उन्‍होंने चार टावरों के नाम बताया जैसे- कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली, जो भारत की चार महान नदियां हैं… जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों को टावर का नाम कोसी रखना असहज लगेगा. क्‍योंकि वे इसे नदी के रूप में मानते.’’

आत्मनिर्भर आवास परिसर

इस दौरान पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए फ्लैट्स की बात करें तो यह नया टाइप-VII आवासीय परिसर पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाया गया है, बता दें कि इसमें सांसदों की आवासीय और आधिकारिक जरूरतों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राजधानी में सीमित जमीन को देखते हुए ऊंची इमारतों का विकल्प चुना गया, ताकि जमीन का अधिकतम उपयोग हो सके और लंबे समय में रखरखाव की लागत भी कम रहे.

सामाजिक-आधिकारिक बैठकों का शामिल होगा केंद्र

जानकारी के मुताबिक, हर फ्लैट में लगभग 5,000 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया है, बता दें कि इस कार्पेट में कार्यालय, स्टाफ के लिए अलग आवास और रहने की जगह शामिल है. ये फ्लैट्स आकार में टाइप-VIII बंगले से भी बड़े हैं, इसके साथ ही ये सरकारी आवास की बेस्ट कैटेगिरी माने जाते हैं. साथ ही परिसर में एक सामुदायिक केंद्र भी है, जो सांसदों की सामाजिक और आधिकारिक बैठकों का केंद्र होगा.

सुरक्षा के लिए लगाई गई मजबूत सुरक्षा प्रणाली

मीडिया रिपोर्ट के दौरान सभी इमारतें आधुनिक संरचनात्मक मानकों के अनुसार भूकंप-रोधी बनाई गई हैं. उनकी सुरक्षा के लिए मजबूत सुरक्षा प्रणाली लगाई गई है. बता दें  कि परिसर दिव्यांगजन-अनुकूल है, जो समावेशी आवास डिजाइन को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें :- ‘जल्द हो सकता है अगला युद्ध, इस बार अकेला नहीं होगा दुश्मन देश…’, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने दी चेतावनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This