क्या टैरिफ को लेकर पुतिन के साथ बन पाएगी ट्रंप की बात? जल्द ही अलास्का में दोनों की होगी मुलाकात

Must Read

Donald Trump : हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मीटिंग होने वाली है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वे दोनों अलास्का में बातचीत करेंगे. बता दें कि इस मुलाकात के पहले ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा कि भारत पर रूस से तेल खरीदने की वजह से लगाए गए टैरिफ से मॉस्को की अर्थव्यवस्था को करारा झटका लगेगा. इसके साथ ही उन्होंने भारत को रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार बताया.

टैरिफ को लेकर रूस को लगा झटका

जानकारी के मुताबिक, मीडिया से बातचीत के दौरान व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पुतिन पर तंज कसा और कहा कि ”जब अमेरिकी राष्ट्रपति रूस के सबसे बड़े या दूसरे सबसे बड़े तेल खरीदार से ये कहता है कि आपने रूस से तेल खरीदा तो 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा. निश्चित तौर पर यह उसके लिए एक बड़ा झटका है.” ऐसे में डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि इससे रूस की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी.

अलास्का में ट्रंप और पुतिन की होगी मुलाकात

इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि पुतिन और ट्रंप के बीच अगले हफ्ते मीटिंग होने वाली है. इस दौरान इस मीटिंग को लेकर ट्रंप ने कहा कि ”मैं देखना चाहता हूं कि उनके (पुतिन) के मन में क्या चल रहा है. उनका कहना है कि पुतिन से बात करने के बाद मुझे शुरुआत दो मिनट में ही पता चल जाएगा कि कोई समझौता हो सकता है या फिर नहीं. शायद फिर मैं शुभकामना कहकर चला जाऊंगा.”

इस वजह से ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत ही टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बाद इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया. ऐसे में रूस से खरीदने को लेकर ट्रंप भारत को लेकर नाराज चल रहे हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने रूस पर आरोप लगाया था कि वह युद्ध को बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने वाली थी, लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बन पायी है. क्‍योंकि इस ट्रेड डील को लेकर ट्रंप चाहते हैं कि भारत डेयरी और कृषि क्षेत्र में समझौता करे, लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This