पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: टायर फटने से पलटी बोलेरो, तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार की दोपहर हुआ. तेज रफ्तार एक बोलेरो पलट गई. इस हादसा में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, बाराबंकी के जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र के नेरा कबूलपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर में तेज रफ्तार एक बोलेरो को टायर फट गया. इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया.

थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य के बताया

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष लोनीकटरा अभय कुमार मौर्य के बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया.

उन्होंने बताया कि हादसे में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं. इलाज के लिए उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया है. शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This