जौनपुर में हादसा: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, पांच लोगों की मौत, सात घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जौनपुर: मंगलवार की देर रात यूपी के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. रोडवेड की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

हादसे से बाद मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 12 बजे जौनपुर से शाहगंज जा रही रोडवेज की बस खेतासराय के गुरैनी बाजार के ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के बाद में बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

मृतकों में दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल

घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गई. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.

जिलाधिकारी और एसपी ने बताया

इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद ने कहा कि रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हुई है. हादसे की वजह की जांच की जा रही है. वहीं एसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रोडवेज की बस गलत तरीके में चली गई, जिसके चलते सामने से आ रहे ट्रक की उसकी टक्कर हो गई.  उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईरानी समकक्ष से की मुलाकात, भारत-ईरान आर्थिक सहयोग को नई गति देने पर हुई चर्चा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ईरान के वित्त मंत्री डॉ. सैयद अली मदनिजादेह से मुलाकात की. बैठक में व्यापार, निवेश और वित्तीय सहयोग समेत द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई.

More Articles Like This