Punjab: शादी-समारोह में घुसकर AAP सरपंच की गोली मारकर ह़त्या, साथी भी घायल, मची चीख-पुकार

Must Read

Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा सरपंच हरभिंदर सिंह की एक विवाह समारोह के दौरान सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. इस घटना से जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. वहीं बारात में चीख-पुकार मच गई. गोलीबारी में सरपंच का एक अन्य साथी भी घायल हो गया, जिसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू

घटना के बाद थाना सरहाली की पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक जिला तरनतारन के अंतर्गत गांव ठठियां महंतां के 45 वर्षीय मौजूदा सरपंच हरभिंदर सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़े थे. अपने ही गांव के निवासी सेवक सिंह के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.

रिश्तेदारों के साथ नृत्य कर रहे थे हरपिंदर

इसी दौरान जब हरपिंदर सिंह स्टेज पर अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ नृत्य कर रहे थे, तभी एक अज्ञात युवक ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं. गोली लगने से हरपिंदर सिंह के पेट और सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस वारदात की जांच शुरू

घटना के बाद जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाह समारोह में हुई इस वारदात की जांच शुरू कर दी है. इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है. सवाल यह उठ रहा है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि सत्ताधारी दल के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें. महाराष्ट्र: कालरूपी बस ने ऑटो को रौंदा, मासूम सहित छह लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This