गुरु ग्रंथ साहिब का 421वां प्रकाश पर्व आज, CM रेखा गुप्ता, CM योगी ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Guru Granth Sahib Prakash Parv: आज 24 अगस्त को देशभर में गुरु ग्रंथ साहिब का 421वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी.

CM रेखा गुप्ता ने दी Prakash Parv की शुभकामनाएं

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर आप सभी को हृदय से शुभकामनाएं. गुरु ग्रंथ साहिब जी की अमर वाणी हमें सिखाती है कि जीवन का परम धर्म है निस्वार्थ सेवा, प्रेम और समानता. उनकी दिव्य शिक्षाएं युगों-युग मानवता को सत्य, करुणा और भाईचारे के आलोक से मार्गदर्शित करती रहेंगी. इस पावन अवसर पर आइए हम संकल्प लें कि गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों को आत्मसात कर समाज कल्याण, शांति और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाएं.”

मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी’ के प्रकाश पर्व की सभी सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई. गुरुवाणी से आलोकित यह दिव्य ग्रंथ सत्य, सेवा व समरसता का मार्गदर्शक है. आइए, इस पावन अवसर पर गुरु वाणी को जीवन-संकल्प बनाकर समरस समाज के निर्माण में सहभागी बनें.”

सीएम धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (Guru Granth Sahib Prakash Parv) पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “विश्व को समरसता और मानवता के प्रति समर्पण की शिक्षा का संदेश देने वाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की सभी सिख भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाएं सदैव बेहतर समाज की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी.”

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. गुरु ग्रंथ साहिब जी की दिव्य शिक्षाएं सदैव हमें ज्ञान, सद्भावना और मानवता के मार्ग पर अग्रसर करती रहेंगी तथा समाज को एकता और बंधुत्व के प्रकाश से आलोकित करती रहेंगी.”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दी बधाई

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरु वाणी का मनन तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का दिव्य उपदेश सत्य, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. यह दिन हम सभी को बंधुत्व, समानता और शांति का संदेश देता है.”

ये भी पढ़ें- चार दिवसीय दौरे पर भारत आए फिजी के PM राबुका, PM Modi के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This