इजरायल का बेरूत पर भीषण हमला, मारा गया ईरान की कुद्स फोर्स का अध्यक्ष रेजा खजाई

Must Read

US-Israel Iran Attack: लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए एक नौसैनिक हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की कुद्स फोर्स का प्रमुख रेजा खजाई मारा गया. इजरायल की सेना (IDF) ने मंगलवार को यह दावा किया है. बेरूत में सीधे हमले से लेबनान की स्थिति और जटिल हो सकती है. हालांकि, इस दावे पर अभी तक ईरान या हिजबुल्ला की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है.

वरिष्ठ अधिकारी थे खजाई

इजरायली सेना के मुताबिक, खजाई IRGC कुद्स फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी थे. लेबनान कोर में सेना प्रमुख के रूप में काम कर चुके थे. कोर कमांडर के दाहिने हाथ माने जाते थे. हिजबुल्ला को संगठित सैन्य ढांचा देने और उसे मजबूत करने में खजाई की अहम भूमिका थी. IDF के बयान के अनुसार खजाई हिजबुल्ला और ईरान के बीच संपर्क सूत्र थे.

लेबनान तक हथियारों के ट्रांसफर की निगरानी

हिजबुल्ला की जरूरतों और ईरान से मिलने वाले संसाधनों के बीच पुल का काम करते थे. ईरान से लेबनान तक हथियारों के ट्रांसफर की निगरानी करते थे. खजाई ने 2023-2024 की लड़ाई के बाद हिजबुल्ला की हमले की क्षमता को दोबारा मजबूत करने की प्रक्रिया का नेतृत्व किया. खजाई लेबनान में हिजबुल्ला के हथियार निर्माण कार्यक्रम की देखरेख कर रहे थे.

संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश

ईरानी हथियारों और उपकरणों के जरिए संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे. इजरायल इसे हिजबुल्ला की सैन्य क्षमता पर रणनीतिक वार बता रहा है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इजरायल, हिजबुल्ला और ईरान के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है.

इसे भी पढ़ें. US नागरिक तत्काल छोड़े मिडिल ईस्ट के 15 देश! ईरान युद्ध के बीच बिगड़ते हालात पर ट्रंप का कड़ा संदेश

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This