जिनिपंग का US के डॉलर को मात देने का प्लान फेल, चीन के पेमेंट सिस्टम से सऊदी ने खुद को किया अलग

Must Read

New Delhi: सऊदी अरब ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनिपंग को बड़ा झटका दिया है. चीन ने डॉलर को मात देने के लिए खुद का पेमेंट सिस्टम बनाया था, जिसमें सऊदी अरब भी शामिल था. लेकिन, अब सऊदी अरब ने इस सिस्टम से खुद को अलग करने का फैसला किया है. सऊदी अरब ने इस फैसले से साफ संकेत दे दिया है कि अमेरिका और चीन में से वह किसके साथ जाएगा. हालांकि, अभी इस पेमेंट सिस्टम में 4 और देश बचे हुए हैं. चीन ने अमेरिकी डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए mBridge नाम से पेमेंट सिस्टम बनाया था.

ब्लॉकचेन आधारित पेमेंट सिस्टम

चीन ने डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए ब्लॉकचेन आधारित पेमेंट सिस्टम बनाया था जो SWIFT जैसे अंतरराष्ट्रीय पेमेंट सिस्टम का ऑप्शन था. इसमें चीन के साथ हांगकांग, यूएई, थाईलैंड और सऊदी अरब भी थे. लेकिन, अब सऊदी अरब ने इस पेमेंट सिस्टम से अपना नाम वापस ले लिया है. चीन का mBridge एक क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम है, जो केंद्रीय बैंकों के बीच डिजिटल करेंसी के जरिये सस्ता और तेज भुगतान व्यवस्था बनाता है. हालांकि, सऊदी अरब को छोड़कर अन्य सभी देश अब भी समूह में शामिल हैं और प्रोजेक्ट चल रहा है.

पेमेंट सिस्टम से बाहर निकलना पहले से ही तय

सऊदी अरब का कहना है कि उसका mBridge पेमेंट सिस्टम से बाहर निकलना पहले से ही तय था. उसने साल 2023 में इस पेमेंट सिस्टम में बतौर ऑब्जर्वर प्रवेश किया था. साथ ही 13 मई, 2025 को उसका प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट भी पूरा हो चुका है और अब वह इस समूह का भागीदार सदस्य नहीं रहा है. यह सबकुछ तय योजना के तहत हुआ है. हालांकि, मामले के जानकारों का कहना है कि सऊदी ने यह कदम अमेरिका के दबाव में आकर उठाया है.

सीमा पार भुगतान आसान

चीन के इस mBridge पेमेंट सिस्टम का मकसद केंद्रीय बैंकों की डिजिटल करेंसी के जरिये सीमा पार भुगतान को आसान बनाना है. इस सिस्टम का मकसद डॉलर पर निर्भरता घटाकर कम खर्चीला साधन बनाना है. अभी ज्यादातर देश एक-दूसरे से कारोबार करने और भुगतान के लिए SWIFT पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं. भारत भी ऐसे ही पेमेंट सिस्टम के जरिये अपना कारोबार करता है.

इसे भी पढ़ें. बंगालः STF ने पांच लाख के इनामी नक्सली मंगल सिंह सरदार और उसकी पत्नी को दबोचा

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This