21 September 2026 Ka Panchang: सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. इसके साथ ही दिन में शोभन योग रहेगा और चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में संचार करेंगे. आज बुध ग्रह भी अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. रात के समय बुध हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी और कारोबार का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में आज की तिथि, योग, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति का विशेष महत्व बताया गया है. आइए जानते हैं 21 सितंबर 2026 का विस्तृत पंचांग, दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय और सूर्योदय-सूर्यास्त से जुड़ी जानकारी…
21 सितंबर 2026 का पंचांग
- तिथि: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी.
- योग: शोभन योग शाम 4 बजकर 6 मिनट तक रहेगा.
- नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र पूरे दिन और रात रहेगा. यह 22 सितंबर की सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगा.
- विशेष: बुध ग्रह 21 सितंबर की रात चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे.
21 सितंबर 2026 के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:52 बजे से 5:40 बजे तक.
- प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:16 बजे से 6:27 बजे तक.
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:07 बजे से 12:56 बजे तक.
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:33 बजे से 3:21 बजे तक.
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:36 बजे से 6:59 बजे तक.
- सायाह्न सन्ध्या: शाम 6:36 बजे से 7:47 बजे तक.
21 सितंबर 2026 को राहुकाल का समय
- दिल्ली: सुबह 7:40 बजे से 9:11 बजे तक.
- मुंबई: सुबह 7:58 बजे से 9:30 बजे तक.
- चंडीगढ़: सुबह 7:42 बजे से 9:13 बजे तक.
- लखनऊ: सुबह 7:40 बजे से 9:11 बजे तक.
- भोपाल: सुबह 4:47 बजे से 6:18 बजे तक.
- कोलकाता: सुबह 6:56 बजे से 8:27 बजे तक.
- अहमदाबाद: सुबह 7:59 बजे से 9:30 बजे तक.
- चेन्नई: सुबह 7:29 बजे से 9:00 बजे तक.
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय: सुबह 6:08 बजे.
- सूर्यास्त: शाम 6:19 बजे.
बुध का चित्रा नक्षत्र में गोचर
21 सितंबर की रात बुध ग्रह हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में बुध को युवराज का दर्जा दिया गया है. इन्हें वाणी, बुद्धि और कारोबार का कारक ग्रह माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ सकता है.
कुछ राशियों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है, जबकि कुछ राशियों को प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है. बुध के इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिलने की मान्यता है, इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर संबंधित खबर पढ़ सकते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: भगवान श्री गणेश जी की उपासना से सारे विघ्नों का होता हैं हरण: दिव्य मोरारी बापू

