Asian Games: महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Must Read

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने बधाई दी हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा गया कि एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बहुत-बहुत बधाई.

भारत के लिए मेडल का खाता खोला

आपकी इस शानदार उपलब्धि ने इन खेलों में भारत के लिए मेडल का खाता खोला है और देश का मान बढ़ाया है. आपकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि भारत ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर अपने मेडल का खाता खोला. शूटिंग 10 मीटर राइफल महिला (टीम) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं.

2026 में भारत का पहला मेडल!

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया कि एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल! महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई. हमारे चैंपियंस और पूरी भारतीय टीम को आगे और भी सफलता की शुभकामनाएं.

मेडल अभियान की शानदार शुरुआत

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल! महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बहुत-बहुत बधाई. टीम इंडिया के मेडल अभियान की शानदार शुरुआत. हमारे चैंपियंस और पूरी टीम को भविष्य में और भी शानदार सफलताएं मिलने की शुभकामनाएं!

एलावेनिल वलारिवन को बहुत-बहुत बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडल का खाता महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो सिल्वर मेडल के साथ खुला है! सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद के साथ टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, व्यक्तिगत इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन को बहुत-बहुत बधाई. इस शानदार उपलब्धि ने देश का मान बढ़ाया है और टीम इंडिया को गेम्स में एक मजबूत शुरुआत दिलाई है. आगे और भी शानदार उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं.

इसे भी पढ़ें. US-Iran tensions: ईरान की चेतावनी- यमन पर हमला हुआ तो बंद कर देंगे बाब अल-मंदेब

Latest News

रूस में चुनावी जंग, पुतिन की पार्टी ‘यूनाइटेड रशिया’ एकतरफा आगे

Russia Election Results: रूस में संसदीय चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. इस दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के...

More Articles Like This