Earthquake: भूकंप के झटकों से डोली इस राज्य की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: गुरुवार को सुबह-सुबह अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में भूकंप से झटकों से धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही लोगों में भय व्याप्त हो गया. तमाम लोग भयवश घरों से बाहर निकल गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 8.05 बजे आया और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

एनसीएस ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताय कि भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्निट्यूड आंकी गई है. भूकंप के बाद किसी जानमाल की हानी की बात सामने नहीं आई है.

जम्मू-कश्मीर और असम में भी आया था भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, इससे पहले 23 अगस्त को असम के कार्बी आंगलोंग में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था. वहीं, इससे पहले 21 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यह भूकंप दोपहर 01:39 बजे आया था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This