सिर्फ 5 रुपए के लिए चाचा-भतीजे समेत तीन की कर दी थी हत्या, आरोपी सगे भाइयों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Must Read

Ajmer: राजस्थान में अजमेर के रामगंज में चिकन की रेट को लेकर विवाद में चाचा- भतीजे समेत तीन लोगों की हत्या करने वाले तीन मुख्य आरोपियों को गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर अजमेर पुलिस के हवाले कर दिया है. तीनों गुजरात स्थित अपने ससुराल में फरारी काट रहे थे. इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

सिर्फ 5 रुपए की वजह से की गई थीं यह हत्याएं

यह विवाद पिछले जुलाई महीने में हुआ था. अजमेर में किसान भवन के पास पाकीजा मीट शॉप के बाहर चाचा- भतीजे समेत तीन लोगों की जान चली गई और सात लोग घायल हुए थे. यह हत्याएं सिर्फ 5 रुपए की वजह से की गई थीं. हत्या करने के बाद तीनों सगे भाई सलमान, अल्लारखा और आवेश कुरैशी अजमेर से फरार हो गए थे. पुलिस के अनुसार, तीनों अहमदाबाद के बापूनगर में अपने ससुराल में छिपे हुए थे. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर अजमेर पुलिस को सौंप दिया.

दोनों पक्षों में पहले वाट्सएप ग्रुप पर हुआ विवाद

अजमेर में एक ही परिवार के दो पक्षों में यह विवाद हुआ था. एक पक्ष 140 रूपए किलो चिकन बेच रहा था और दूसरा पांच रुपए बढ़ाकर बेच रहा था. दोनों पक्षों में पहले वाट्सएप ग्रुप पर विवाद हुआ. उसके बाद दिन दहाड़े तलवारें लेकर दोनों पक्ष आमने- सामने हो गए. पहले चाचा और भतीजा को काट दिया, फिर एक और युवक की हत्या कर दी. उसके बाद सात अन्य भी गंभीर घायल हो गए. इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. एहसान और युसुफ दो भाईयों समेत तीन को पकड़ा गया था. तीन अन्य भाई अजमेर से फरार हो गए थे और गुजरात अपने ससुराल में जा छुपे थे.

इसे भी पढें. PM मोदी व उनकी दिवंगत माताजी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की भाषा बेहद शर्मनाक- धर्मेंद्र प्रधान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This