पुणे: मस्जिद के नीचे मिली सुरंग, हिंदू संगठनों ने किया मंदिर होने दावा, पुलिस बल तैनात

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुणे से सटे मंचर इलाके पुनर्निर्माण कार्य के दौरान मस्जिद के नीचे एक सुरंग मिली. हिंदू संगठनों ने मंदिर होने का दावा किया है. इससे मौके पर तनाव को बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुनर्निर्माण कार्य को रोक दिया गया है. इन दोनों समाज के बीच गहरा तनाव बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि सड़क खुदाई के दौरान एक सुरंग दिखाई दी. यह जानकारी कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई. इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और मंदिर होने का दावा करते हुए इसकी जांच की मांग की. वहीं, मुस्लिम संगठनों ने मस्जिद को हुए नुकसान पर आपत्ति जताई. इससे दोनों समुदायों के बीच तनाव  के देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने पुरातत्व विभाग को दी जानकारी

पुणे रूरल पुलिस ने इस सुरंग की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी, जिसके चलते अब इस मस्जिद के इलाके में किसी भी तरह का काम करने पर पुरातत्व विभाग ने रोक लगा दी है. साथ ही इस सुरंग का निरीक्षण करने की भी जानकारी दी है.

पुलिसकर्मियों की तैनात

तनाव को देखते हुए पुलिस ने मंचर और आसपास के इलाकों में रहने वाले दोनों समाज के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. मामले को देखते हुए इलाके चारों तरफ भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This