नेपाल-फ्रांस के बाद अब फिलीपींस में सरकार के खिलाफ आक्रोश, राष्ट्रपति ने किया लोगों का समर्थन, कही ये बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Philippine: फिलीपींस में बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं में फैले बड़े भ्रष्टाचार को लेकर जनता में आक्रोश का माहौल है. इसी बीच राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने लोगों के गुस्‍से का समर्थन करते हुए उनसे अपने विरोध को खुलकर व्यक्त करने को कहा है. लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से. इस दौरान राष्ट्रपति मार्कोस ने वादा किया कि इस घोटाले की जांच एक स्वतंत्र आयोग करेगा और इसमें उनके राजनीतिक सहयोगियों को भी नहीं बख्शा जाएगा.

सोशल मीडिया पर गुस्सा, 21 सितंबर को प्रदर्शन

राष्ट्रपति ने इस घोटाले का जिक्र पहली बार जुलाई में अपने वार्षिक संबोधन में किया था. हाल के दिनों में नेपाल और इंडोनेशिया में हुए हिंसक प्रदर्शनों के विपरीत, फिलीपींस में अब तक विरोध प्रदर्शन छोटे और शांतिपूर्ण रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई दे रहा है, जहां कैथोलिक चर्च के नेता, कारोबारी और रिटायर्ड जनरल खुलकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं.

ऐसे में आगामी 21 सितंबर को राजधानी मनीला में एक बड़े लोकतंत्र समर्थक स्मारक स्थल पर प्रदर्शन होने वाला है, जिसमें बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है.  इसको देखते हुए पुलिस और सेना को अलर्ट पर रखा गया है.

तो मैं सड़कों पर उनके साथ होता’

ऐसे में राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि ‘यदि मैं राष्ट्रपति न होता, तो शायद सड़कों पर उनके साथ होता. मैं भी गुस्से में हूं. उन्हें बताओ कि उन्होंने तुमसे कैसे चोरी की, कैसे तुम्हें चोट पहुंचाई, जोर से चिल्लाओ, प्रदर्शन करो, लेकिन सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से करो.’

सैनिक संविधान के प्रति वफादार

इसी बीच सरकार ने यह चेतावनी भी दी है कि कुछ लोग जनता के गुस्से का इस्तेमाल देश को अस्थिर करने के लिए कर सकते हैं. रक्षा मंत्री गिलबर्टो टियोडोरो और सेना प्रमुख जनरल रोमियो ब्राउनर ने साफ किया कि सेना 1,60,000 सैनिकों के साथ पूरी तरह गैर-राजनीतिक और संविधान के प्रति वफादार है.

क्‍या है बाढ़ नियंत्रण परियोजना में घोटाला?

दरअसल, जांच के दौरान पता चला है कि बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं में से कई परियोजनाएं या तो अधूरी या सिर्फ कागजों पर ही मौजूद हैं. पिछले तीन वर्षों में बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं पर लगभग 54,500 करोड़ पेसो (करीब 9.6 अरब डॉलर) खर्च किए गए हैं. जांच में ये भी पता चला है के इस धन से कुछ नेताओं और अधिकारियों ने आलीशान मकान, महंगी यूरोपीय कारें और कैसिनो में जुए की आदत जैसी ऐशो-आराम की जिंदगी जी. ऐसे में राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि वह खुद इन परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

इसे भी पढें:-‘सत्ता का स्वाद चखने नहीं आई, 6 महीने में चुनाव कराऊंगी’, नेपाल की नई प्रधानमंत्री ने तय की डेडलाइन

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This