Mother Dairy Price Cut: महंगाई पर मदर डेयरी का प्रहार: दूध, मक्खन और पनीर हुए सस्ते, जानिए नए रेट्स

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mother Dairy Milk Price Cut: केंद्र सरकार के GST सुधारों का सीधा असर अब दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतों पर दिखने लगा है. प्रमुख डेयरी ब्रांड मदर डेयरी ने ग्राहकों को राहत देते हुए दूध, पनीर, घी और मक्खन की कीमतों में कटौती की है. मदर डेयरी ने अपने 1 लीटर टेट्रा पैक दूध की कीमत ₹77 से घटाकर ₹75 कर दी है. इसी तरह 450 एमएल दूध का पैक अब ₹33 के बजाय ₹32 में मिलेगा. कंपनी की यह नई कीमतें पहले से लागू कर दी गई हैं, जबकि सरकार के अनुसार ये रेट 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाले थे.

पनीर और घी के दाम भी घटे

GST में कटौती का असर अन्य डेयरी उत्पादों पर भी पड़ा है। नीचे देखें नई कीमतें:

  • 200 ग्राम पनीर – ₹95 से घटकर ₹92
  • 400 ग्राम पनीर – ₹180 से घटकर ₹174
  • 200 ग्राम मलाई पनीर – ₹100 से घटकर ₹97
  • 500 ग्राम मक्खन – ₹305 से घटकर ₹285
  • 100 ग्राम मक्खन टिक्की – ₹62 से घटकर ₹58

पहले से लागू हुए कम दाम

हालांकि, सरकार ने ये बदलाव 22 सितंबर से लागू करने की बात कही थी, लेकिन मदर डेयरी ने उपभोक्ताओं को इसका लाभ पहले से देना शुरू कर दिया है. यह कदम आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, खासकर उन परिवारों के लिए जो रोज़ाना दूध और डेयरी उत्पादों का उपयोग करते हैं.

क्यों हुआ यह बदलाव?

केंद्र सरकार ने 3 सितंबर को GST स्लैब में बदलाव करते हुए कुछ आवश्यक वस्तुओं पर GST घटाया था. मदर डेयरी के अधिकांश प्रोडक्ट्स 0% से 5% के GST स्लैब में आते हैं. GST कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए यह कीमतें कम की गई हैं.

यह भी पढ़े: Operation Lionfish-Mayag III: इंइंटरपोल ने भारत समेत 18 देशों से जब्त की 6.5 अरब डॉलर की ड्रग्स

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This