आखिर क्यों ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार पर भड़के ट्रंप, व्हाइट हाउस में सब के सामने लगाई लताड़

Must Read

Donald Trump : वर्तमान समय में मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक अमेरिकी पत्रकार पर भड़क गए. बातचीत के दौरान डोनाल्‍ड ट्रंप से पत्रकार ने पूछा कि क्या आपका बतौर राष्ट्रपति दूसरे व्यापार में व्यस्त रहना उचित है. पत्रकार के इस सवाल पर ट्रंप भड़क गए और सभी के सामने पत्रकार पर तीखा हमला बोल दिया. ऐसे में उन्होंने कहा कि तुम्हारी वजह से ऑस्ट्रेलिया को नुकसान हो पहुंच रहा है. इतना ही नही बल्कि पत्रकार ने ट्रंप से संपत्ति को लेकर भी सवाल पूछ लिया था.

ट्रंप ने पत्रकार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के नाम की दी धमकी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के संपादक जॉन लियॉन्स वॉशिंगटन में ट्रंप से व्यापारिक गतिविधियों को लेकर सवाल किया. बता दें कि पत्रकार का वह सवाल ट्रंप को इतना बुरा लगा कि वे भड़क गए. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के नाम की धमकी देते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं तुम्हारी, तुम्हारे नेता से शिकायत करूंगा.

  • पत्रकार :क्या एक राष्ट्रपति को अपने कार्यकाल के दौरान इतनी व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए?
  • ट्रंप :मैं नहीं, मेरे बच्चे व्यवसाय चला रहे हैं. आप कहाँ से हैं?
  • पत्रकार :ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन
  • ट्रंप :आप लोगों की वजह से ऑस्ट्रेलिया को बहुत नुकसान हो रहा है और वे मेरे साथ अच्छे संबंध चाहते हैं. आपका नेता जल्द ही मुझसे मिलने आ रहा है, मैं उसे आपके बारे में बताऊंगा, कि आपने कितना गलत माहौल बनाया. आप एक अच्छा माहौल बना सकते हैं.

पत्रकार ने संपत्ति को लेकर किया सवाल तो…

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की संपत्ति पिछले साल 4.3 बिलियन डॉलर से बढ़कर 7.3 बिलियन डॉलर हो गई थी. बता दें कि पत्रकार ने भी इसी से जुड़े चवाल पूछे थें. उसने ट्रंप से पूछा कि 2024 का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद उनकी संपत्ति कितनी बढ़ी है. इस बात पर उन्‍होंने जवाब दिया कि अधिकतर व्यावसायिक सौदे उनके राष्ट्रपति बनने से पहले के हैं.

इसे भी पढ़ें :- पीएम मोदी के मां के AI वीडियो को हटाए कांग्रेस, पटना HC ने दिया सख्त आदेश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This