नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 30 अक्टूबर को होगा उद्घाटन, PM मोदी होंगे चीफ गेस्ट

Must Read

Greater Noida : 30 अक्‍टूबर को ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा. बता दें कि इस उद्घाटन को लेकर जमीन पर तैयारियों का खाका खींचा जाना शुरू हो चुका है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और जनसभा की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. बा दें कि पीएम मोदी एयरपोर्ट उद्घाटन में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे. इसके साथ ही एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

इस उद्घाटन को लेकर संभावित कार्यक्रम स्‍थल का यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह व एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने निरीक्षण किया. इसके साथ ही इस निरीक्षण के दौरान यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

उत्तर प्रदेश का होगा सबसे बड़ा एयरपोर्ट

जानकारी देते हुए बता दें कि यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एनसीआर का दूसरा और उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है और लगभग सभी प्रमुख हिस्से तैयार हो चुके है. बताया जा रहा है कि करीब अक्टूबर तक एयरपोर्ट उड़ानों के संचालन के लिए तैयार हो जाएगा.

पीएम मोदी को भेजा गया आमंत्रण

बता दें कि प्रदेश सरकार की तरफ से उद्घाटन समारोह के लिए पीएम मोदी को आमंत्रण भेजा गया है. ऐसे में फुल-स्केल ग्राउंड प्लानिंग अमल में लाई जा रही है. सूत्रों का मानना है कि उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग तालमेल के साथ काम कर रहे है और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :- आखिर क्यों ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार पर भड़के ट्रंप, व्हाइट हाउस में सब के सामने लगाई लताड़

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This