राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बोलें अमित शाह-‘कांग्रेस हर बार फैलाती है फेक नैरेटिव’

Must Read

Bihar: गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. गुरुवार को बिहार के रोहतास जिले में अमित शाह ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ करार दिया. साथ ही कांग्रेस पर विकास के मुद्दों को नजरअंदाज करने और बांग्लादेश से आने वाले अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया. गृह मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘वे जनता को विपक्ष की मंशा से जरूर अवगत कराएं.’

राहुल गांधी की यात्रा का विषय वोट चोरी नहीं था…

रोहतास के डेहरी में 10 जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘कांग्रेस हर बार फेक नैरेटिव फैलाती है. राहुल गांधी ने एक यात्रा की उनकी यात्रा का विषय वोट चोरी नहीं था. उनका विषय अच्छी शिक्षा, रोजगार, बिजली, सड़कें नहीं था, बल्कि बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों को बचाना था. यह राहुल गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी.’

क्या घुसपैठियों को वोट का अधिकार या मुफ्त राशन होना चाहिए?

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की यात्रा पर सवाल उठाया. कहा कि ‘क्या घुसपैठियों को वोट का अधिकार या मुफ्त राशन होना चाहिए? क्या घुसपैठियों को नौकरी, घर, 5 लाख रुपये तक का इलाज मिलना चाहिए? हमारे युवाओं के बजाय राहुल गांधी वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को नौकरी दे रही है.’ अमित शाह ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘आप जानते हैं कि इसका उद्देश्य क्या था?

आपको पूरे राज्य में जाना चाहिए….

इसका उद्देश्य बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की रक्षा करना था. आपको पूरे राज्य में जाना चाहिए, हर घर में जाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि यदि वे (विपक्षी गठबंधन) सत्ता में आ गए तो बिहार का हर जिला घुसपैठियों से भर जाएगा.’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस नेताओं की पुरानी रणनीति पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने पहले भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी, जब उन्होंने आरोप लगाया था कि हम अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण खत्म करना चाहते हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ.’

फिरौती और हत्या जैसी होने लगीं घटनाएं

अमित शाह ने कहा कि ‘अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं लेकिन बीजेपी ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते हैं.’ उन्होंने कहा कि ‘बिहार की जनता ने आरजेडी और उनके सहयोगियों को सरकार चलाने का मौका दिया लेकिन वहां फिरौती और हत्या जैसी घटनाएं होने लगीं. इससे राज्य की समृद्धि नहीं हो सकती. अगर युवाओं को आगे बढ़ना है और बिहार को विकास की राह पर ले जाना है तो आने वाले चुनाव में एनडीए की सरकार को वोट देकर मजबूत बनाना होगा.’

इसे भी पढ़ें. भारत-अमेरिका व्या‍पार विवाद जल्द होगा खत्म, मुख्य आर्थिक सलाहकार का बड़ा बयान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This