India-US Trade Deal: पीयूष गोयल फिर जाएंगे अमेरिका, क्या सुधरने लगे हैं दोनों देशों के बीच सम्बन्ध?

Must Read

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे रहे थे, लेकिन बीते कुछ दिनों में उनके बयानों में नरमी आई है. बताया जा रहा है कि अब भारत-अमेरिका ट्रेड डील पटरी पर लौटने लगी है. खबर मिली है कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 22 सितंबर को अमेरिका का दौरा करेंगे. एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है.

यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी टीम के साथ करेगा बातचीत

पीयूष गोयल व्यापार वार्ता के लिए एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. एक लाभकारी व्यापार समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जा सके, इसके लिए यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी टीम के साथ बातचीत करेगा. पीयूष गोयल न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे. उनके साथ मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल और अन्य अधिकारी भी रहेंगे. 16 सितंबर को अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के अधिकारियों की टीम भारत आई थी. उस दौरान व्यापार समझौते पर चर्चा हुई थी और तय किया गया था कि इस दिशा में प्रयास और तेज किए जाएंगे.

इससे भारत की टेक कंपनियों पर पड़ेगा असर

उसी सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए अब पीयूष गोयल अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. अमेरिका ने हाल ही में H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर कर दी है. भारतीय आईटी उद्योग संस्था Nasscom ने कहा है कि इससे भारत की टेक कंपनियों पर असर पड़ेगा और विदेशी प्रोजेक्ट्स में रुकावट आ सकती है. यह यात्रा उस समय हो रही है जब अमेरिका ने भारतीय सामान पर 50% टैरिफ लगा दिया है.

व्यापार समझौते को लेकर होने वाली यह यात्रा काफी अहम

इससे पहले अमेरिका ने भारतीय सामान पर 25% शुल्क और रूस से कच्चा तेल खरीदने के चलते 25% अतिरिक्त पेनल्टी भी लगाई थी. इस बीच व्यापार समझौते को लेकर होने वाली यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है. फरवरी 2025 में भारत और अमेरिका के नेताओं ने अधिकारियों को द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत करने का निर्देश दिया था. इसे 2025 के अक्टूबर-नवंबर तक आंशिक रूप से पूरा करने की योजना बनी थी.

5 दौर की हो चुकी हैं वार्ताएं

अब तक 5 दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं. टारगेट है कि 2030 तक दोनों देशों के बीच का व्यापार दोगुना होकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचे जबकि अभी यह 191 अरब डॉलर है.

इसे भी पढ़ें. भारत को घेरने की कोशिश में चीन, इजरायल की तर्ज पर बना रहा डिजिटल ‘ग्रेट वॉल’

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This