Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग की चौथी बरसी पर मॉस्को में धमाका, एक पुलिसकर्मी की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग की चौथी बरसी पर तेज धमाके से मॉस्को दहल उठा. रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार तड़के एक पेट्रोलिंग वाहन के पास हुए जोरदार विस्फोट हुआ. ये एक आत्मघाती हमला था, जिसमें एक हमलवार के साथ-साथ एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. यह हमला यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान की चौथी बरसी के दिन हुआ है.

मास्को के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार

मास्को के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, यह विस्फोट मंगलवार की मध्यरात्रि के कुछ मिनट बाद शहर के बीच में स्थित साव्योलोव्स्की रेलवे स्टेशन के पास हुआ. अधिकारियों ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर ने ट्रैफिक पुलिस के वाहन के पास आकर विस्फोटक डिवाइस विस्फोट कर दिया. इस हमले में घटनास्थल पर ही एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रूसी जांच समिति ने शुरु की हमले की जांच

रूसी जांच समिति ने हमले की जांच शुरू कर दी है. समिति ने फिलहाल हमलावर की पहचान, उसके संभावित इरादों या मकसद के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब रूस ने यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान शुरू किए चार साल पूरे होने का दिन मनाया. हालांकि, अधिकारियों ने इस घटना का किसी विशिष्ट घटनाक्रम से संबंध नहीं बताया है.

चार वर्ष से जारी है रूस-यूक्रेन के बीच जंग

मालूम हो कि 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया. शुरू में लगा कि ये कुछ दिनों में खत्म होने वाली विशेष सैन्य कार्रवाई है, लेकिन आज चार वर्ष बाद भी खूनी गतिरोध जारी है. इस जंग में लाखों सैनिक और नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं. एक अनुमान के मुताबिक, रूसी पक्ष की 12 लाख कैजुअल्टी (मृत्यु + घायल) और यह संख्या यूक्रेनी पक्ष की 5-6 लाख के आसपास है.

इन चार वर्ष में रूस ने यूक्रेन के लगभग 18-20 फीसद क्षेत्र (मुख्यतः पूर्व और दक्षिण) पर कब्जा बनाए रखा है, लेकिन 2022 की तुलना में बहुत कम प्रगति हुई है. हालांकि, जंग अभी भी जारी है.

Latest News

ताइवान बयान पर भड़का बीजिंग, चीन में जापान की 20 कंपनियां बैन, 20 को निगरानी सूची में डाला

New Delhi: चीन ने सख्त कदम उठाते हुए 40 जापानी कंपनियों पर कार्रवाई की है. चीन ने 20 कंपनियों...

More Articles Like This