ओडिशा में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha Accident: ओडिशा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा गुरुवार को सुंदरगढ़ जिले में हुआ. इस दुर्घटना में जहां दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

NH-520 हाईवे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, NH-520 हाईवे पर कोइड़ा ब्लॉक के तहत के बलांग थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 11 बजे एक प्राइवेट बस गलत दिशा से राउरकेला से कोइड़ा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

गलत दिशा से आ रही थी बस, टकराई ट्रक से

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. रेस्क्यू टीमों ने कटर मशीनों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायलों को बणेई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें राउरकेला के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सिर और हड्डियों में चोट लगी है.

पुलिस अधीक्षक नीतेश वाधवानी ने बताया

राउरकेला के पुलिस अधीक्षक नीतेश वाधवानी ने बताया, “प्राथमिक जांच के मुताबिक, घटना के समय बस गलत दिशा से आ रही थी, जिससे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. 8 से ज्यादा लोग घायल हैं. चालक को पैर में चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में लगभग 40 लोग सवार थे. मौके पर कई थानों के IICs, SDPO और पुलिस स्टाफ पहुंचकर राहत कार्य में जुटे रहे.” पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This