देश में पहली बार बनेगी ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर टनल, घंटों के सफर अब मिनटों में होंगे पूरे

Must Read

Underwater Twin Tube : मोदी कैबिनेट ने आज असम में ब्रह्रापुत्र नदी के नीचे गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच रेल एवं सड़क टनल बनाने को मंजूरी दे दी है. अंडरवाटर ट्विन ट्यूब रोड टनल बनने से 240 किमी की दूरी सिर्फ 34 किमी की रह जाएगी. ब्रह्रापुत्र नदी के नीचे 15.8 किमी की टनल बनाई जाएगी.

बता दें कि हमारे देश में पहली बार ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर टनल बनने जा रही है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस टनल में गाड़ियों और ट्रेनों दोनों के चलने की सुविधा होगी. इससे किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में सेना और गोला-बारूद की तेजी से आवाजाही हो सकेगी.

बताया जा रहा है कि इसे इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि जब इस टनल से ट्रेनें गुजरेंगी तो कोई गाड़ी नहीं चल पाएगी. क्‍योंकि इसमें बैलिस्टिक ट्रैक होगा और ट्रेनें बिजली से चलेंगी. टनल, अप्रोच रोड और रेलवे ट्रैक सहित 33.7 किलोमीटर के पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 18,600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. ऐसे में इसके कुल खर्च की बात करें तो सड़क परिवहन, रेलवे और रक्षा मंत्रालय मिलकर उठाएंगे.

घंटों के सफर अब मिनटों में होंगे पूरे

इसके साथ ही 2 लेन वाली 2 यूनिडायरेक्शनल सुरंगों के तौर पर डिजाइन की गई ये सुरंगें ब्रह्मपुत्र के सबसे गहरे तल से 32 मीटर नीचे बनाई जाएंगी. बता दें ‍कि ये प्रोजेक्ट 5 साल में पूरा होने की उम्मीद है. ऐसे में इसके बन जाने के बाद गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच यात्रा का समय साढ़े छह घंटे से घटकर सिर्फ 34 मिनट रह जाएगा. इससे दूरी 240 किलोमीटर से घटकर मात्र 34 किमी हो जाएगी.

अंडरवाटर टनल के बनने के लिए दिखाई हरी झंडी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस अंडरवाटर टनल के बन जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और अन्य नॉर्थ ईस्ट राज्यों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इतना ही नही बल्कि पिछले साल वित्त मंत्रालय ने सड़क परिवहन मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा 80:20 फंडिंग के प्रावधान के साथ लगभग 14,900 करोड़ रुपये की लागत वाली सुरंग को हरी झंडी दी थी.

इसे भी पढ़ें :- जितना गिन सको उतना बोनस…, चीन में इस त्योहार पर देते है इतना पैसा की संभालना मुश्किल

Latest News

न बढ़ेगा वजन, न रहेगी कब्ज, अच्छी सेहत के लिए डेली रूटीन में शामिल करें दलिया

Porridge : दलिए में फाइबर समेत पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स...

More Articles Like This